कोहली के साथ साझेदारी पर अय्यर ने कहा, ‘मैंने फैसला किया कि मैं कोई जोखिम नहीं उठाऊंगा, विराट ने कहा कि हमें साझेदारी करने की जरूरत है।’ उन्होंने कहा, ‘उसने मेरा अच्छा समर्थन किया, हमने एक और दो रन लिए और जब मौका मिला तो बाउंड्री लगाई। हमने फैसला किया कि 250 रन अच्छा स्कोर रहेगा, बेशक हमने 30 रन अधिक बनाए। उसने मुझे कम से कम 45वें ओवर तक बल्लेबाजी करने को कहा।’