फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: पंजाब-मुंबई क्वालिफायर-दो मैच के बाद शशांक सिंह पर क्यों भड़के श्रेयस? वायरल हो रहा यह वीडियो, देखें

Mon, 02 Jun 2025 04:45 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

मैच के दौरान शशांक दो रन बनाकर रन आउट हो गए थे। वह मैच का अहम मोड़ था। शशांक के आउट होने पर पंजाब की टीम परेशानी में पड़ गई थी। मैच के बाद श्रेयस को शशांक पर गुस्सा जाहिर करते देखा गया। इसका वीडियो भी सामने आया है।
विज्ञापन
श्रेयस शशांक को गुस्से में कुछ बोलते हुए - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2025 के दूसरे क्वालिफायर में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में जगह बनाई। इस मैच में श्रेयस अय्यर ने नाबाद 87 रन की तूफानी पारी खेली। आमतौर पर श्रेयस को ठंडे दिमाग के लिए जाना जाता है, लेकिन मुंबई के खिलाफ मुकाबले के बाद वह गुस्से में नजर आए। उन्हें पंजाब के अन्य ऑलराउंडर शशांक सिंह पर चिल्लाते हुए देखा गया। इसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है। फैंस का दावा है कि श्रेयस ने शशांक के लिए आपत्तिजनक शब्दों का भी इस्तेमाल किया। पंजाब ने मुंबई को पांच विकेट से हराया। अब तीन जून को  फाइनल में पंजाब का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा।
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, मैच के दौरान शशांक दो रन बनाकर रन आउट हो गए थे। वह मैच का अहम मोड़ था। शशांक के आउट होने पर पंजाब की टीम परेशानी में पड़ गई थी। हार्दिक के डायरेक्ट हिट पर शशांक रन आउट हुए थे। उस वक्त पंजाब को जीत के लिए 20 गेंद में 35 रन की दरकार थी। हार्दिक के डायरेक्ट हिट से ज्यादा शशांक के रन दौड़ने के इंटेंट पर सवाल उठे थे। वह काफी धीरे दौड़ रहे थे। इस पर श्रेयस भी भड़क गए थे। पंजाब की टीम जब मैच जीत गई तो शशांक जैसे ही श्रेयस से हाथ मिलाने के लिए आगे बढ़े, श्रेयस ने उनसे गुस्से में कुछ कहा। इसके बाद शशांक बिना हाथ मिलाए आगे बढ़ गए। हालांकि, शशांक ने कोई बहस नहीं की। शशांक और श्रेयस घरेलू क्रिकेट में एक टीम के लिए खेल चुके हैं। ऐसे में दोनों की दोस्ती है। श्रेयस का गुस्सा इस बात पर था कि शशांक की लापरवाही ने पंजाब को मुश्किल में डाल दिया था।

विज्ञापन

क्वालिफायर-दो मैच में क्या हुआ?
श्रेयस अय्यर की तूफानी पारी की मदद से पंजाब किंग्स ने दूसरे क्वालिफायर में रविवार को मुंबई इंडियंस को पांच विकेट से हराया। अब तीन जून को फाइनल में पंजाब का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा और दोनों टीमों ने 18 साल में एक बार भी खिताब नहीं जीता है। पिछले साल अपनी कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स को खिताब दिलाने वाले श्रेयस ने दबाव के क्षणों में परिपक्व पारी खेलते हुए 11 साल में पहली बार पंजाब को फाइनल में पहुंचाया। मुंबई के खतरनाक गेंदबाजी आक्रमण के सामने जीत के लिये 204 रन का लक्ष्य आसान नहीं था, लेकिन श्रेयस ने आक्रामक बल्लेबाजी की नई परिभाषा गढ़ी। पंजाब किंग्स ने पांच विकेट पर 207 रन बनाए और मैच जीत लिया। श्रेयस ने 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर टीम को जीत तक पहुंचाया। इससे पहले बारिश के कारण मैच सवा दो घंटे विलंब से शुरू हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें