फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: श्रेयस अय्यर ने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए खुद को उपयुक्त बताया, बोले- मुझे अपनी ताकत पता है

Tue, 18 Mar 2025 02:34 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

श्रेयस अब आईपीएल 2025 की तैयारियों में जुट गए हैं। श्रेयस की कप्तानी में पिछले सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने आईपीएल का खिताब जीता था, लेकिन इस बार वह पंजाब किंग्स की कमान संभालेंगे।
विज्ञापन
श्रेयस अय्यर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने कहा कि वह वनडे में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उपयुक्त हैं और इस स्थान पर अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। श्रेयस ने भारत को हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। वह भारत के लिए टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। श्रेयस ने चैंपियंस ट्रॉफी में 243 रन बनाए थे। इससे पहले उन्होंने वनडे विश्व कप 2023 में 11 मैचों में 530 रन बनाए थे। 
विज्ञापन

चौथे स्थान पर ही खेलना चाहते हैं श्रेयस
श्रेयस अब आईपीएल 2025 की तैयारियों में जुट गए हैं। श्रेयस की कप्तानी में पिछले सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने आईपीएल का खिताब जीता था, लेकिन इस बार वह पंजाब किंग्स की कमान संभालेंगे। श्रेयस ने आईपीएल से पहले कहा कि वह चौथे नंबर पर बल्लेबाजी में सहज महसूस करते हैं। उन्होंने न्यूज एजेंसी पीटीआई के साथ बातचीत में कहा, मुझे लगता है कि मैं चौथे नंबर पर सबसे सहज हूं। विश्व कप 2023 हो या चैंपियंस ट्रॉफी, मैने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी का पूरा मजा लिया है। यह ऐसा स्थान है जहां मुझे लगता है कि मैं अच्छा प्रदर्शन करता हूं। मैं आगे भी जब भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करूंगा तो मध्यक्रम में यह दोहराना चाहूंगा। 

ये भी पढ़ें: IPL 2025: रोहित-कोहली के पास ये विशेष उपलब्धि हासिल करने का होगा मौका, डिविलियर्स और गेल को छोड़ सकते हैं पीछे

श्रेयस बोले- उन्हें टाइपकास्ट किया गया
पिछले कुछ वर्षों से श्रेयस की शॉर्ट गेंद खेलने की क्षमताओं पर सवाल खड़े किए गए। श्रेयस का मानना है कि उनके खिलाफ ऐसा माहौल बनाया गया जैसे कि वह शॉर्ट गेंद खेल ही नहीं सकते। मुंबई के इस बल्लेबाज ने कहा कि उन्हें हमेशा से ही अपनी ताकत का अंदाजा था और वह आगे अडिग रहे। श्रेयस ने कहा,  शायद ऐसी धारणा बनाई गई थी या मुझे टाइपकास्ट किया गया, लेकिन मुझे हमेशा से अपनी ताकत, क्षमता पता थी और खुद पर भरोसा था। खेल बदलता रहता है लिहाजा खिलाड़ी को लगातार अपने प्रदर्शन में सुधार करना होता है। मुझे खुशी है कि मैं सकारात्मक सोच के साथ खेल सका और अपनी प्रक्रिया पर भरोसा रखा।

ये भी पढ़ें: IPL 2025: केकेआर, मुंबई, सनराइजर्स के पास संतुलित आक्रमण, विशेषज्ञ गेंदबाजों की भूमिका का फायदा उठाएंगी टीमें
विज्ञापन

श्रेयस ने कहा, मैने अपनी प्रक्रिया सरल रखी। ज्यादा सोचा नहीं और ईमानदारी से काम करता रहा। मुझे भरोसा था कि मेरी ईमानदारी और प्रदर्शन फिर मुझे मौका दिलाएगा। इस दौर ने मुझे बहुत कुछ सिखाया। मैने अपने कौशल पर और मेहनत की। मैं नतीजे से खुश हूं क्योंकि इसके पीछे काफी मेहनत की गई है। कोच प्रवीण आम्रे सर से लेकर ट्रेनर सागर तक सभी ने मेहनत की। इन दोनों ने मुझे वह ताकत पैदा करने में मदद की जो अब मेरी बल्लेबाजी में दिखती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें