फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत के बाद बोले कप्तान अय्यर, इस खिलाड़ी ने रखी जीत की नींव

Sun, 21 Apr 2019 04:30 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने किंग्स इलेवन पंजाब पर पांच विकेट से मिली जीत की नींव रखने के लिए सीनियर बल्लेबाज शिखर धवन की तारीफ की। अय्यर ने मैच के बाद कहा, 'हमें शिखर से अच्छी शुरुआत मिली जिससे बाकी बल्लेबाजों के लिए आसान हो गया। वह हमें अच्छी शुरूआत देता आया है। पावरप्ले में अगर 50 रन बनते हैं तो अच्छे होते हैं और हमने 60 रन बनाये।'

विज्ञापन


धवन ने 41 गेंद में 56 रन बनाये जबकि अय्यर 49 गेंद में 58 रन बनाकर नाबाद रहे।  उन्होंने कहा, 'तीन घरेलू मैच हारने के बाद जीतना संतोषजनक रहा। हमने अच्छा खेला। मुझे खुशी है कि अंत तक डटा रहा। शीर्ष चार में से किसी को आखिर तक रहना था। मैने आज वह जिम्मेदारी निभाई और आगे भी जारी रखने की कोशिश करूंगा।'

अय्यर ने कहा कि कोटला की पिच उनके खिलाड़ियों को रास नहीं आ रही है।  उन्होंने कहा, 'हमारे बल्लेबाज गेंद को बल्ले पर आने देना पसंद करते हैं लेकिन यहां पिच बहुत धीमी है। इस पर टिक जायें तो रन बनेंगे। मैने आज वह जिम्मा उठाया।'
विज्ञापन
विज्ञापन


धवन ने कहा, 'हमारे लिये यह मैच जीतना बहुत अहम था। हम नाकआउट के लिये क्वालीफाई करना चाहते हैं। मुझे लगता है कि हमें और बेहतर खेलना होगा।'

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें