फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL: बस में डांस करते ऋषभ-श्रेयस का VIDEO वायरल, फैन बोले 'बहुत ज्यादा मस्ती हो रही है'

Sun, 06 May 2018 08:02 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
rishabh and shreyas
विज्ञापन

आईपीएल सीजन-11 में दिल्ली डेयरडेविल्स का दौर बेशक खराब रहा हो, लेकिन टीम के युवा खिलाड़ियों के लिए अब तक का सफर काफी मजेदार रहा है। इसी बीच दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत का एक मजेदार वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दोनों खिलाड़ी डांस करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


दिल्ली डेयरडेविल्स के एक फैन ने ट्विटर पर ऋषभ और श्रेयस को टैग करते हुए यह वीडियो शेयर किया है, जो काफी पसंद किया जा रहा है। वीडियो में जहां कप्तान श्रेयस अय्यर बेहद खामोशी से एक अंग्रेजी गाने पर डांस कर रहे हैं, वहीं ऋषभ बेहद मस्ती के साथ डांस कर रहे हैं।

विज्ञापन

shreyas iyer and prithvi shaw
दोनों खिलाड़ियों का यह वीडियो टीम की बस में शूट किया गया है, जिसमें दोनों खिलाड़ी एक गाने की बीट पर बैठे-बैठे ही डांस करते नजर आए। बता दें कि इससे पहले भी दिल्ली डेयरडेविल्स के नवनियुक्त कप्तान श्रेयस अय्यर ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के साथ डांस करते हुए एक वीडियो में नजर आए थे।
 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें