फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: DD के कप्तान अय्यर ने जीत के बाद किया 'स्वैग डांस', वंडर ब्वॉय ने भी दिया खूब साथ

Sun, 29 Apr 2018 03:13 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
shreyas iyer and prithvi shaw
विज्ञापन

कप्तान श्रेयर अय्यर की तूफानी 93 रन की पारी की बदौलत दिल्ली डेयरडेविल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 55 रन से मात दी। इस पारी में दिल्ली के नवनियुक्त कप्तान श्रेयस अय्यर ने तीन चौके और दस छक्के जड़े। वहीं ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने भी 62 रन की जोरदार पारी खेली। इसी के साथ पृथ्वी आईपीएल में सबसे कम उम्र में अर्धशतक जड़ने वाले संजू सैमसन के रिकॉर्ड की बराबरी कर चुके हैं।

विज्ञापन


दिल्ली की इस बड़ी जीत के बाद एक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें अय्यर और पृथ्वी हिप हॉप म्यूजिक पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इंस्टाग्राम में शेयर किए गए इस वीडियो में अक्सर ही शांत नजर आने वाले श्रेयस और पृथ्वी एक अलग ही स्वैग में नजर आए। बता दें कि इससे पहले दोनों मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट में भी एक साथ खेल चुके हैं। 

विज्ञापन

shreyas iyyer
बता दे कि इससे पहले दिल्ली डेयरडेविल्स छह मैचों में पांच मैच हारकर केवल 2 अंकों के साथ अंक तालिका में सबसे नीचे थी। इन छह मैचों में गौतम गंभीर कप्तान थे। अपनी असफल कप्तानी की वजह से उन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद श्रेयस अय्यर को टीम की कमान सौंपी गई थी।

वहीं गौतम गंभीर के कप्तानी छोड़ने के फैसले के बाद कई तरह के सवाल खड़े किए जा रहे हैं। बता दें कि केकेआर के खिलाफ गंभीर को प्लेइंग इलेवन से भी ड्रॉप किया गया था। इतना ही नहीं कप्तानी छोड़ते हुए गंभीर ने इस साल फ्रैंचाइजी से नीलामी की रकम न लेने की बात भी कही थी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें