फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोएब मलिक ने टी-20 में रचा इतिहास, पत्नी सानिया ने भावुक होकर लिखी ये बात

Sun, 11 Oct 2020 10:42 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सानिया मिर्जा और शोएब मलिक
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और अनुभवी बल्लेबाज शोएब मलिक ने टी-20 क्रिकेट में इतिहास रच दिया। वह इस प्रारूप में 10 हजार रन बनाने वाले पहले एशियाई बल्लेबाज बन गए हैं। मलिक टी-20 में 10 हजार रन का आंकड़ा पार करने वाले दुनिया के तीसरे और एशिया के पहले बल्लेबाज हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
शोएब मलिक, सानिया मिर्जा
शोएब मालिक के इस खास उपलब्धि पर उनकी पत्नी व भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने खास अंदाज में उन्हें बधाई दी। सानिया ने ट्वीट कर लिखा, 'धैर्य, कड़ी मेहनत, त्याग और विश्वास। हमें बहुत गर्व है शोएब मलिक।' बता दें कि आईसीसी ने मैच के दौरान का वीडियो शेयर कर मलिक को बधाई दी।
 
विज्ञापन

3 of 5
शोएब मलिक
बता दें कि शोएब मलिक ने यह उपलब्धि घरेलू टूर्नामेंट खेलने के दौरान हासिल की। उन्होंने पाकिस्तान की नेशनल टी-20 लीग में शनिवार को 44 गेंद पर 74 रन की पारी खेली और टी-20 में 10 हजार रन (10,027 रन) पूरा किया। दरअसल, टी-20 में 10000 रन बनाने वाले खिलाड़ी में सबसे पहला नाम वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल का है। गेल ने नाम क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में 396 पारियों में 13296 रन बनाए हैं।

4 of 5
कीरोन पोलार्ड - फोटो : ट्विटर
वहीं, दूसरे नंबर पर कैरेबियाई खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड हैं। पोलार्ड ने टी-20 में 462 परियों में 10370 रन बनाए हैं। वहीं, शोएब मालिक ने 395 परियों में 10000 रन का आंकड़ा छुआ, जबकि शोएब मालिक के नाम इस फॉर्मेट में एक भी शतक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शोएब मलिक - फोटो : social media
मलिक ने पाकिस्तान की तरफ से खेलते हुए 35 टेस्ट (1898 रन), 287 वनडे (7534 रन) और 116 टी-20 (2335 रन) अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। मलिक ने साल 2019 में वन-डे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें