फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोएब अख्तर ने की क्रिकेट में वापसी की घोषणा, मैदान पर फिर दिखेगी तेजी!

Thu, 14 Feb 2019 02:00 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
'रावलपिंडी एक्सप्रेस' के नाम से मशहूर शोएब अख्तर का नाम ही कभी बड़े-बड़े बल्लेबाजों के लिए खौफ था। अब इस क्रिकेटर ने मैदान में वापसी की घोषणा कर दी है। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने आज के बच्चों (युवा खिलाड़ियों) को गेंद की रफ्तार बताने के लिए वापसी का एलान किया है।
विज्ञापन

2 of 5
ट्विटर पर वीडियो पोस्ट करते हुए शोएब ने कहा, 'आज के बच्चे मानते हैं कि वे बहुत कुछ जानते हैं (क्रिकेट के बारे में) और वे मेरी गेंदबाजी की गति को भी चुनौती दे सकते हैं। इसलिए, बच्चों मैं वापस आ रहा हूं। मैं भी लीग (क्रिकेट) खेलूंगा और ये बताऊंगा की तेजी होती क्या चीज है।

Hello 14th February is the date, mark your calendars guys. Main bhi araha hun iss baar league khelnay.. Aakhir inn bachon ko bhi pata chalay kay tezi hoti kia hai! #shoaibisback #Pakistan pic.twitter.com/AbVDo7BPUB
— Shoaib Akhtar (@shoaib100mph) February 11, 2019

 
विज्ञापन

3 of 5
वे मैदान पर 14 फरवरी को वापसी करेंगे। उन्होंने कहा कि वे भी लीग क्रिकेट खेलेंगे और आज के बच्चों को गेंद की रफ्तार क्या होती है, ये भी बताएंगे। ट्वीट के साथ शोएब ने लिखा, 'नमस्ते, 14 फरवरी की तारीख है। दोस्तों अपने कैलेंडर को मार्क कर लें। मैं भी आ रहा हूं इस बार लीग खेलने। आखिर इन बच्चों को भी पता चले की तेजी होती क्या है।'

4 of 5
43 साल के शोएब ने वर्ल्ड कप 2011 के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। इसके बाद से ही वे कमेंटेटर और विशेषज्ञ के रूप में क्रिकेट से जुड़े रहे हैं। उनके कमबैक में क्या वैसा ही खौफ होगा यह तो देखने वाली बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज गेंदबाज माने जाने वाले शोएब अख्तर ने 46 टेस्ट में 178 और 163 वन-डे इंटरनेशनल में 247 विकेट लिए हैं। साथ ही उन्होंने 15 टी-20 इंटरनेशनल में 19 विकेट भी हासिल किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें