फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: शोएब अख्तर ने की विराट की जमकर तारीफ, सरफराज को बताया 'घूमा हुआ' कप्तान

Mon, 14 Oct 2019 07:36 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अख्तर और विराट - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भारतीय कप्तान विराट कोहली की जमकर तारीफ की है। वहीं, अपने मुल्क के खिलाड़ी सरफराज अहमद को 'घूमा हुआ' कप्तान बताया है। आइए जानते हैं अख्तर ने विराट की तारीफ में और क्या-क्या कहा?
विज्ञापन

2 of 6
Shoaib Akhtar
अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो के माध्यम से हाल ही में दक्षिण अफ्रीका पर भारत की विशाल जीत को लेकर बात की है। वीडियो में अख्तर ने विराट कोहली को दुनिया का नंबर एक कप्तान बताया है, जबकि टीम इंडिया को नंबर-1 टीम करार दिया है। इसके अलावा उन्होंने भारतीय बल्लेबाजों और गेंदबाजों की भी जमकर तारीफ की। 
विज्ञापन

3 of 6
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
अख्तर ने कहा, 'आपको तो पता ही होगा कि एक ऐतिहासिक जीत हुई। 11 सीरीज जीत चुका है हिंदुस्तान। हिंदुस्तान दुनिया की नंबर-1 टीम बन गई है। उनका कप्तान बहुत अच्छा है। उनके बल्लेबाज बहुत अच्छे हैं और उनका बैलेंस भी काफी अच्छा है।'

4 of 6
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
इसके आगे अख्तर ने कहा, 'वर्ल्ड कप के बाद विराट की कप्तानी में काफी निखार आ गया है। वर्ल्ड कप की गलती वह काफी कुछ सीखे हैं। उनको ये समझ में आ गया है कि किसे टीम में मौका देना है और किसे नहीं। उनको अपनी बैटिंग ऑर्डर सही करना आ गया है। सबसे अच्छी बात की उनको टीम बनाना आ गया है।'
विज्ञापन

5 of 6
प्रेस कॉन्फ्रेंस में विराट कोहली - फोटो : ट्विटर
उन्होंने आगे कहा, 'मैंने दुनियाभर के कप्तान देखें हैं, सारे के सारे 'मठ' कप्तान हैं। (मठ एक पंजाबी शब्द है, जिसका मतलब थका हुआ होता है।) इस दौरान उन्होंने जो इंग्लैंड के कप्तान जो रूट और दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस के बारे में बात की। हालांकि, उन्होंने न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन की तारीफ की, लेकिन पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमक को 'घूमा हुआ' कप्तान बताया। साथ ही ये भी कहा कि चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से पता ही उसको क्या हो गया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
टीम इंडिया - फोटो : social media
बता दें कि भारत दौरे पर आई दक्षिण अफ्रीकी टीम को टीम इंडिया ने लगातार दो टेस्ट में हराया है। पहले टेस्ट में भारत ने प्रोटियाज को 203, जबकि दूसरे टेस्ट में एक पारी और 137 रन से हराकर तीम टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। अब दोनों टीमों के बीच तीसरा मुकाबला शनिवार से रांची में खेला जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें