टी20 विश्व कप में दूसरी बार भारत और पाकिस्तान दोनों टीमें साथ में सेमीफाइनल में पहुंची हैं। इससे पहले 2007 में दोनों टीमें सेमीफाइनल में पहुंची थीं और भारत ने पाकिस्तान को हराकर टूर्नामेंट अपने नाम किया था। इस बार टीम इंडिया ने शानदार खेल दिखाया और ग्रुप स्टेज में सबसे ज्यादा आठ अंक हासिल करते हुए सेमीफाइनल में पहुंची है। वहीं, पाकिस्तान को दक्षिण अफ्रीका के खराब खेल का फायदा मिला और यह टीम छह अंक के साथ ही सेमीफाइनल में पहुंच गई।
पाकिस्तान की टीम भले ही किस्मत के सहारे सेमीफाइनल में पहुंची हो, लेकिन पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी अब फाइनल खेलने का दम भर रहे हैं। शोएब अख्तर ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान की टीमें फिर से इस विश्व कप में भिड़ेंगी। पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद शोएब अख्तर काफी उत्साहित हो गए। उन्होंने कहा कि अब भारत और पाकिस्तान की टीमें फिर से आमने-सामने होंगी। ऐसा तभी संभव है, जब दोनों टीमें विश्व कप के फाइनल में पहुंच जाएं।
Suryakumar Yadav: कॉलेज में शुरू हुई थी सूर्यकुमार की प्रेम कहानी, जानें पत्नी देविशा से कैसे हुई शादी?
शोएब ने कहा "हांजी आप कह रहे थे कि हम बाहर हो गए हैं, अब आप ठहर जाएं, अभी आपसे तो हमें दोबारा मिलना है।" उन्होंने आगे कहा कि "अगर भारत और पाकिस्तान फाइनल में पहुंचते हैं, तो अच्छा है। अगर भारत और पाकिस्तान सेमीफाइनल में हारकर बाहर होते हैं, तो गलत हो जाएगा। इस वर्ल्ड कप में लगभग सभी टीमों ने बहुत घटिया खेल दिखाया है. ऑस्ट्रेलिया बाहर हो गया, इंग्लैंड टीम ने भी बेहतरीन क्रिकेट नहीं खेली है और पाकिस्तान ने भी अच्छा नहीं खेला है।"
भारत के पक्ष में हैं संयोग
इस विश्व कप में कई चीजें 2011 या 2007 विश्व कप के समान हुई हैं। दोनों बार टीम इंडिया विश्व विजेता बनी थी। ऐसे में फैंस उम्मीद लगा रहे हैं कि भारत इस बार भी चैंपियन बनेगा। 2011 में भी आयरलैंड ने इंग्लैंड को हराया था और ग्रुप स्टेज में भारतीय टीम सिर्फ दक्षिण अफ्रीका से हारी थी। 2007 में पाकिस्तान ग्रुप स्टेज में भारत से हारा था और दोनों टीमें सेमीफाइनल में पहुंच गई थीं। इस बार भी कई चीजें ऐसी हुई हैं।