फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: शोएब अख्तर ने कहा- ये पाकिस्तानी खिलाड़ी अगर आईपीएल का हिस्सा होता तो स्टार बन जाता, जानें किसका लिया नाम

Wed, 25 May 2022 02:26 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अख्तर का मानना है कि अगर पाकिस्तानी कप्तान बाबर आईपीएल ऑक्शन में होते तो मुंबई इंडियंस उन्हें सबसे ज्यादा दाम में खरीदती और वह लीग के टॉप खिलाड़ी होते।
विज्ञापन
1 of 5
बाबर आजम, शोएब अख्तर और शाहीन अफरीदी - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तानी खिलाड़ी पिछले 14 साल से आईपीएल का हिस्सा नहीं हैं। 2008 यानी आईपीएल के पहले सीजन में पाकिस्तान के 11 खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था। मुंबई में आतंकियों के हमले के बाद से पाकिस्तानी खिलाड़ियों को आईपीएल में बैन कर दिया गया था। हालांकि, कई पूर्व क्रिकेटर्स समय-समय पर पाकिस्तानी खिलाड़ियों को आईपीएल में खेलने देने की मांग करते रहे हैं। अब इस फहरिस्त में शोएब अख्तर भी शामिल हो गए हैं। उन्होंने कहा है कि अगर कुछ पाकिस्तानी खिलाड़ी मौजूदा लीग का हिस्सा होते तो अब तक स्टार बन चुके होते। 
विज्ञापन

2 of 5
मोहम्मद रिजवान, शोएब मलिक और आसिफ अली - फोटो : सोशल मीडिया
अख्तर ने कहा कि मौजूदा पाकिस्तान टीम में छह खिलाड़ी ऐसे हैं जो आईपीएल में खेलने का दमखम रखते हैं। इनमें से पांच मौजूदा पाकिस्तान टी-20 क्रिकेट टीम का हिस्सा हैं। ये खिलाड़ी हैं- शोएब मलिक, अजहर अली, आसिफ अली, मोहम्मद रिजवान, बाबर आजम और शाहीन अफरीदी। अख्तर का मानना है कि अगर पाकिस्तानी कप्तान बाबर आईपीएल ऑक्शन में होते तो मुंबई इंडियंस उन्हें सबसे ज्यादा दाम में खरीदती और वह लीग के टॉप खिलाड़ी होते।
विज्ञापन

3 of 5
बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया
अख्तर ने एक स्पोर्ट्स वेबसाइट से कहा- बाबर मुंबई इंडियंस के लिए खेलते। मुंबई उन पर सबसे ज्यादा बोली लगाती। बाबर लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी बनते और वह लीग के स्टार बन जाते। अख्तर ने साथ ही शाहीन अफरीदी को लेकर भी बातचीत की। उन्होंने कहा शाहीन को दिल्ली कैपिटल्स टीम से समर्थन मिलता, लेकिन वह किसी भी टीम के लिए कीमती साबित हो सकते हैं। शाहीन एक शानदार गेंदबाज हैं।

4 of 5
विराट कोहली और मोहम्मद रिजवान - फोटो : सोशल मीडिया
अख्तर ने पाकिस्तान के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज रिजवान को लेकर कहा- रिजवान रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम में फिट बैठते। विराट कोहली को एक टीम मैन की जरूरत थी और रिजवान वैसे ही इंसान हैं। रिजवान का किसी भी ड्रेसिंग रूम में होना शानदार है। एक ओपनर के तौर पर भी रिजवान बैंगलोर के लिए बहुमूल्य साबित हो सकते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शोएब मलिक - फोटो : सोशल मीडिया
शोएब अख्तर ने तीन और पाकिस्तानी खिलाड़ियों को लेकर भी बातचीत की। उन्होंने कहा शोएब मलिक को लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम खरीद सकती थी। वहीं, बिग हिटर आसिफ अली कोलकाता की टीम में होते और वह आंद्रे रसेल को प्लेइंग-11 में जगह बनाने के लिए कड़ी टक्कर दे सकते हैं। अजहर अली को लेकर अख्तर ने कहा कि वह राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा हो सकते थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें