फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shoaib Akhtar: बाबर आजम की जगह कौन बन सकता है पाकिस्तान टीम का कप्तान? शोएब अख्तर ने इस खिलाड़ी का नाम लिया

Sun, 26 Feb 2023 11:15 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

शादाब मौजूदा समय में पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में इस्लामाबाद फ्रेंचाइजी का नेतृत्व कर रहे हैं और उन्होंने अपने नेतृत्व क्षमता से बहुत से क्रिकेट विशेषज्ञों और प्रशंसकों को प्रभावित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भविष्य में राष्ट्रीय टीम के कप्तान के रूप में बाबर आजम की जगह लेने के लिए स्पिनर शादाब खान का समर्थन किया है। अख्तर ने युवा स्पिनर की खुद को बेहतर बनाने की प्रेरणा की सराहना की और कहा कि अपने खेल के अलावा, उन्होंने अपनी भाषा के साथ-साथ कम्यूनिकेशन पर भी काम किया है। इससे पहले पूर्व तेज गेंदबाज शोएब ने बाबर से अपने बोलने की स्किल पर और अधिक काम करने का आग्रह किया था। यहां तक कि शोएब ने इस तथ्य पर भी अफसोस जताया था कि यह स्टार बल्लेबाज पाकिस्तान में एक 'ब्रांड' बनने में असमर्थ रहा है।
विज्ञापन

शोएब ने एक न्यूज पोर्टल के साथ इंटरव्यू में कहा- जब क्रिकेट स्किल की बात आती है तो शादाब बहुत स्मार्ट हैं। वह हमेशा सुधार करना चाहते हैं, जो बहुत अच्छी बात है। वह अपनी गलतियों को स्वीकार करने और उन्हें सुधारने के लिए तैयार हैं। पिछले दो वर्षों में शादाब ने अपनी गेंदबाजी पर बहुत मेहनत की है। साथ ही उनकी फिटनेस में भी सुधार हुआ है। वह अच्छा दिखना और अच्छा बोलना चाहते हैं। आने वाले समय में वह व्हाइट बॉल क्रिकेट में पाकिस्तान के लिए कप्तानी के लिए एक सही विकल्प साबित हो सकते हैं।

T20 World Cup 2021 Pakistan Squad: Full Team List, Player Replacement And  Injury Updates

शादाब मौजूदा समय में पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में इस्लामाबाद फ्रेंचाइजी का नेतृत्व कर रहे हैं और उन्होंने अपने नेतृत्व क्षमता से बहुत से क्रिकेट विशेषज्ञों और प्रशंसकों को प्रभावित किया है। उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट टीम में बाबर आजम के डिप्टी के रूप में भी काम किया है और अख्तर ने उन्हें भविष्य का कप्तान बताया है।
विज्ञापन

शोएब ने कहा- शादाब शानदार कप्तान हैं और पाकिस्तान क्रिकेट के भविष्य हैं। मुझे लगता है कि शादाब एक संतुलित टीम, शानदार बल्लेबाजी क्रम और शानदार रवैये के साथ एक आक्रामक कप्तान हैं। शादाब और अजहर महमूद (कोच के रूप में) एक साथ शानदार दिख रहे हैं और वे पाकिस्तान सुपर लीग का आठवां सीजन जीत सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें