फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने ही देश के क्रिकेट बोर्ड पर बरसे शोएब अख्तर, लगाया- बच्चों को डराने का आरोप

Thu, 11 Feb 2021 04:13 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
विज्ञापन
1 of 5
शोएब अख्तर - फोटो : ट्विटर
पाकिस्तान की चर्चित टी-20 लीग पाकिस्तान सुपर लीग ने छठे सत्र के लिए अपना आधिकारिक गाना जारी कर दिया। गाने के बोल, 'आज देखेगा क्राउड मेरा ग्रूव टीवी पे’ को छह फरवरी को रिलीज किया गया। हालांकि पीएसएल का यह एंथम लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आ रहा और यही कारण है कि सोशल मीडिया पर इसे काफी ट्रोल किया जा रहा है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
शोएब अख्तर
पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज शोएब अख्तर ने भी पीएसएल के इस गीत पर अपनी नाराजगी जाहिर की। पूर्व क्रिकेटर ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर भी जमकर भड़ास निकाली। अख्तर एंथम से इतने नाराज दिखे कि उन्होंने पीसीबी पर जमकर निशाना साधा और उसपर कानूनी कार्रवाई की बात तक कह डाली। 
विज्ञापन

3 of 5
शोएब अख्तर
शोएब अख्तर यहीं नहीं रुके और आगे कहा, 'पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से किसने ये आइडिया दिया? तुम लोगों ने मेरे बच्चों को इतना डरा दिया कि उन्होंने तीन दिन तक मुझसे बात नहीं की। अख्तर ने मजाकिया लहजे में ये भी कहा कि वो इस एंथम के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को कोर्ट तक खींचेंगे। 


 

4 of 5
psl
गौरतलब है कि पीएसएल में इस बार दर्शकों को स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। इसे लेकर पीसीबी ने कहा है कि उसे सरकार से स्टेडियम में 20 प्रतिशत दर्शकों की मंजूरी मिल गई है। पीएसएल का छठा सीजन इसी महीने 20 फरवरी से शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड - फोटो : ट्विटर
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से बताया गया कि पीएसएल में दर्शकों की मंजूरी मिलने के बाद कराची के राष्ट्रीय स्टेडियम में होने वाले मुकाबलों को देखने के लिए साढ़े सात हजार दर्शक मौजूद रह सकेंगे। वहीं लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में ये संख्या साढ़े पांच हजार होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें