फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवराज सिंह ने उड़ाई शोएब अख्तर की खिल्ली, ट्विटर पर लगा रहे थे जोफ्रा आर्चर की क्लास

Tue, 20 Aug 2019 03:06 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
युवराज सिंह, शोएब अख्तर और स्टीव स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया
पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर का मजाक उड़ाया है। जोफ्रा आर्चर पर किए गए ट्वीट पर युवराज सिंह ने रावलपिंडी एक्सप्रेस को आड़े हाथों लिया। दरअसल, एशेज 2019 में लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के दौरान जोफ्रा आर्चर की बाउंसर पर स्मिथ चोटिल हो गए थे, जिसके चलते वो दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए भी नहीं उतर सके।
विज्ञापन

2 of 4
Yuvraj Singh - फोटो : social media
अख्तर ने इस पूरे किस्स के लिए आर्चर को फटकार लगाई थी। अख्तर ने ट्विटर पर लिखा, 'बाउंसर खेल का हिस्सा होती हैं, लेकिन जब एक गेंदबाज की गेंद बल्लेबाज के सिर पर लगती है और वो जमीन पर गिर जाता है, तो ऐसे में गेंदबाज को चाहिए होता है कि वो बल्लेबाज के पास जाए और उससे पूछे कि क्या वो सही है? आर्चर ने ये अच्छा नहीं किया कि जब उनकी गेंद स्मिथ की गर्दन पर लगी तो वो वहां से चले गए, जबकि स्मिथ दर्द में थे। मैं हमेशा सबसे पहले बल्लेबाज के पास जाता था और उनका हालचाल पूछता था।'
 
विज्ञापन

3 of 4
घातक बाउंसर फेंकते शोएब अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया
इस पर युवराज ने अख्तर को ट्रोल करते हुए लिखा, 'हां आप ऐसा करते थे! लेकिन आपके असल में शब्द होते थे कि क्या आप सही हैं क्योंकि ऐसी कुछ और गेंदें आने वाली हैं।'
 
विज्ञापन

4 of 4
स्टीव स्मिथ घायल - फोटो : सोशल मीडिया
स्मिथ को चोट लगने के बाद मैदान से बाहर चले गए थे, पहली पारी में वो बल्लेबाजी के लिए आए, लेकिन दूसरी पारी में वो बल्लेबाजी नहीं कर सके। तीसरे टेस्ट मैच में भी उनका खेलना संदिग्ध माना जा रहा है। एशेज 2019 टेस्ट चैम्पियनशिप का हिस्सा है और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के नए नियमों के तहत खेली जा रही है जिसमें सिर या गर्दन में चोट खाने वाले खिलाड़ी की जगह वैकल्पिक खिलाड़ी मैदान में उतर सकता है। पहले चोटिल खिलाड़ी की जगह मैदान में उतरने वाला खिलाड़ी सिर्फ क्षेत्ररक्षण कर सकता था लेकिन अब मैच में पूर्ण रूप से भाग ले सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें