विराट कोहली
- फोटो : ट्विटर
उन्होंने कहा, 'कोहली फिटनेस के दीवाने हैं और उनकी टीम पूरी तरह से उनको देखती है। अगर कप्तान ऐसा हो और इस तरह के मापदंड तय करे तो, टीम भी उसे ही फॉलो करेगी। मुझे लगता है कि यह चीज हमारी टीम में तब थी जब इमरान खान टीम के कप्तान थे। वह मैदान पर आते थे और किसी की सुनते नहीं थे, मैदान के 10 चक्कर लगाते थे। 20-25 लगाते थे। इसके बाद तीन घंटे तक नेट्स में गेंदबाजी करते थे। बाकी खिलाड़ियों के लिए जरूरी था कि वो इसका पालन करें।'