बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने लिखा "रणजी ट्रॉफी जीतने पर मध्य प्रदेश को बधाई! हमने पूरे सीजन में कुछ शानदार प्रदर्शन देखे हैं। सभी का सराहनीय प्रयास। बीसीसीआई के सभी लोगों ने कोरना महामारी के बीच एक और सफल रणजी सीजन आयोजित कराया। इसके लिए सभी को बधाई।
दिनेश कार्तिक ने लिखा कि चंदू सर के लिए इससे ज्यादा खुश नहीं हो सकता था। शानदार, वो हर खिलाड़ी का व्यक्तित्व समझकर उस हिसाब से तैयारी कराते हैं। टूर्नामेंट जीतने के लिए रणनीति के तहत उन खिलाड़ियों का उपयोग करते हैं। रणजी ट्रॉफी के एलेक्स फर्ग्यूसन।
एलेक्स फर्ग्यूसन स्कॉटलैंड के फुटबॉल क्लब मैनचेस्ट यूनाइटेड के मैनेजर हैं और वो युवा खिलाड़ियों को निखारने में माहिर हैं। उन्हें सर एलेक्स या फर्गी के नाम से भी जाना जाता है।
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने लिखा "मध्यप्रदेश की क्रिकेट टीम ने पहली बार रणजी ट्रॉफी जीतकर नया इतिहास रचा है। इस शानदार जीत पर पूरे मध्यप्रदेश को हमारी टीम पर गर्व है। सभी खिलाड़ियों को इस शानदार जीत की बहुत-बहुत बधाई।"