फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस फोटो से सहवाग ने दी शिखर धवन को जन्मदिन की बधाई, 35 साल के हुए गब्बर

Sat, 05 Dec 2020 03:41 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शिखर धवन के हमशक्ल - फोटो : ट्विटर @virendersehwag
विज्ञापन

घुमावदार मूंछ, सफाचट सिर और मैदान पर ताल ठोकने टीम इंडिया के धाकड़ ओपनर शिखर धवन का आज जन्मदिन है। गब्बर के नाम से मशहूर यह खब्बू बल्लेबाज शनिवार को अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर धवन को पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने अपने खास अंदाज में शुभकामनाएं दी।

विज्ञापन

 


सहवाग ने ट्विटर पर धवन के हमशक्ल की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, 'मुस्कुराते हुए इंसान शिखर धवन को सालगिरह की बहुत बहुत मुबार बाद। ससुराल में खूब रन बनाओ बाकी मैच में भी और खुशी मनाओ। दुआ करता हूं कि आपको जश्न के और ज्यादा मौके मिलें, इतनी कि जांघे लाल हो जाएं।'

 

फैंस ने लिए सहवाग के मजे

नटखट फैंस को शिखर धवन का ट्रोल होना देखा नहीं गया, तो चुन-चुनकर सहवाग की भी मजेदार तस्वीरें ट्वीट की जाने लगी।
 
 
 

 

पहले भी कर चुके ऐसे मजाक

साल 2017 में 'गब्बर' के बर्थडे पर वीरू ने ऐसा ही मजाक किया था। उस वक्त उन्होंने शिखर धवन के किसी दूसरे हमशक्ल की फोटो पोस्ट की थी। तब उन्होंने लिखा था, 'उस इंसान को जन्मदिन की बधाई जिन्हें अंग्रेज कमेंटेटर शिका बुलाते हैं। आप वो बनें जो हमेशा टीम इंडिया को मुश्किलों से बाहर निकाले, और भारत की जीत की नींव रखें।
 

 

अंडर-19 टीम से टीम इंडिया तक का सफर

शिखर धवन - फोटो : bcci

दिल्ली के इस खिलाड़ी ने खुद को अंडर-19 विश्व कप के स्टार परफॉर्मर से आईसीसी टूर्नामेंट में भारत की सबसे बड़ी उम्मीद तक पहुंचाया। 2004 विश्व कप में अंबाती रायुडू की कप्तानी वाली U-19 टीम में दिनेश कार्तिक, रॉबिन उथप्पा और सुरेश रैना सरीखे बल्लेबाज थे। भारत भले ही टूर्नामेंट के फाइनल में न पहुंच पाई हो, लेकिन धवन के बल्ले से महज सात पारियों में 505 रन निकले थे। तीन शतक लगाकर उन्होंने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीता था। रैना, कार्तिक, उथप्पा को दो साल के भीतर राष्ट्रीय टीम में शामिल कर लिया गया, लेकिन ओपनर के चलते उनकी किस्मत देर से खुली।

विज्ञापन

5 दिसंबर 1985 को दिल्ली में जन्में धवन भारतीय टीम के लिए अबतक 34 टेस्ट, 139 वनडे और 62 टी-20 मैच खेल चुके हैं। 20 अक्टूबर 2010 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू करने वाले धवन को पहला टेस्ट खेलने के लिए तीन साल लग गए। 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही उन्होंने अपना टेस्ट डेब्यू भी किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें