फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19: शिखर धवन ने ली पहली खुराक, कहा- हिचकिचाएं नहीं, टीका लगवाएं

Thu, 06 May 2021 05:56 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोना के टीके की पहली खुराक लगवाते शिखर धवन - फोटो : twitter.com/SDhawan25
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने गुरुवार को कोरोना के टीके की पहली खुराक ली। धवन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा थे। लीग के बायो बबल में कोरोना संक्रमण के कई मामले आने के बाद इसे मंगलवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया था।

विज्ञापन


शिखर धवन ने एक ट्वीट में इसकी जानकारी देते हुए कहा, 'टीका लग गया। सभी कोरोना योद्धाओं को उनके त्याग और प्रतिबद्धता के लिए धन्यवाद। कृपया हिचकिचाएं नहीं और जल्दी टीका लगवाएं। इसी से हम सभी वायरस को हरा सकेंगे।'



इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने मार्च के पहले सप्ताह में कोरोना टीके की पहली खुराक ली थी। उस समय 45 वर्ष से ऊपर के लोगों को टीके लगने शुरू हुए थे। उल्लेखनीय है कि अब केंद्र सरकार ने एक मई से 18 वर्ष से ऊपर के सभी नागरिकों के लिए  कोरोना टीकाकरण शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें