फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया को झटका, पांचवां वनडे और टी-20 नहीं खेलेगा स्टार खिलाड़ी 

Sun, 03 Sep 2017 03:06 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
शिखर धवन और लोकेश राहुल
विज्ञापन
श्रीलंकाई दौरे पर विजयरथ पर सवार भारतीय टीम को झटका लगा है। टीम इंडिया के गब्बर शिखर धवन को अचानक भारत लौटना पड़ रहा है। शिखर की मां की तबीयत खराब है। वो  कल कोलंबो से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। इस बात की पुष्टि बीसीसीआई ने की है। 
विज्ञापन


इसका मतलब शिखर 3 सितंबर को होने वाले आखिरी वनडे और 6 सितंबर को खेले जाने वाले एकलौते टी-20 मैच में नहीं खेलेंगे। उनकी जगह एकदश से बाहर चल रहे अजिंक्य रहाणे पांचवें वनडे और टी-20 मैच में टीम इंडिया के लिए पारी की शुरुआत करेंगे।  
  Shikhar Dhawan to return to India from Sri Lanka tomorrow, September 3, to attend his ailing mother: BCCI #IndvsSL pic.twitter.com/3xU7fQKdx7 — ANI (@ANI) September 2, 2017
विज्ञापन


सेलेक्शन कमेटी ने शिखर के बदल अन्य किसी खिलाड़ी को श्रीलंका नहीं भेजने का निर्णय किया है।  शखर के भारत लौटने के बाद भारतीय दल में अब 14 खिलाड़ी शेष रह जाएंगे। 

All-India Senior Selection Committee decided not to name any replacement for 5th ODI & only T20I, on Sept 3&6 respectively in Colombo: BCCI — ANI (@ANI) September 2, 2017
दिल्ली के बाएं हाथ के बल्लेबाज की मां अस्वस्थ हैं। बीसीसीआई के कार्यकारी सचिव अमिताभ चौधरी ने बताया कि शिखर की माताजी की तबीयत में पहले से सुधार हो रहा है लेकिन धवन मां की देखभाल के लिए स्वदेश लौट रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें