फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: शिखर धवन संभालेंगे दिल्ली की टीम की कमान

Tue, 29 Dec 2020 06:42 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शिखर धवन - फोटो : social media
विज्ञापन

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी राष्ट्रीय टी-20 चैंपियनशिप में दिल्ली की 20 सदस्यीय टीम की अगुआई करेंगे। इस टी-20 टूर्नामेंट के साथ अगले महीने भारत के 2020-21 घरेलू सत्र की शुरुआत होगी। इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव के कारण ऑस्ट्रेलिया के मौजूदा दौरे से बाहर हुए तेज गेंदबाज इशांत शर्मा को भी टीम में जगह मिली है।

विज्ञापन


हालांकि पता चला है कि 32 साल के तेज गेंदबाज इशांत सभी मैचों के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। टीम में नीतिश राणा, पवन नेगी और मनजोत कालरा जैसे खिलाड़ियों को भी जगह मिली है। टूर्नामेंट की शुरुआत 10 जनवरी से होगी और दिल्ली को एलीट ग्रुप ई में मुंबई, आंध्र, केरल और पुड्डुचेरी के साथ रखा गया है। इस ग्रुप के लीग मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाएंगे।

बता दें कि दिल्ली की टीम अपना पहला मैच 11 जनवरी को मेजबान मुंबई के खिलाफ खेलेगी।

टीम इस प्रकार है:
शिखर धवन, इशांत शर्मा, नितीश राणा, हिम्मत सिंह, क्षितिज शर्मा, जोंटी सिद्धू, हितेन दलाल, ललित यादव, शिवांक वशिष्ठ, मनजोत कालरा, सिद्धांत शर्मा, अनुज रावत, प्रदीप सांगवान, सिमरजीत सिंह, पवन नेगी, यश बडोनी, वैभव कांडपाल, लक्षय थरेजा, पवन सुयाल और करण डागर।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें