फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार के बाद बोले शतकवीर गब्बर, इन दो वजहों से टीम के हाथ से फिसला सीरीज कब्जाने का मौका

Mon, 12 Feb 2018 08:07 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शिखर धवन
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका ने चौथे वन-डे में टीम इंडिया को पांच विकेट हराकर सीरीज में अपनी उम्मीदों को जीवित रखा है। हालांकि छह मैचों की इस वनडे सीरीज में टीम इंडिया अभी भी 3-1 से आगे है। वहीं चौथे वन-डे में शतक जड़ने वाले सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने टीम इंडिया की हार के दो बड़े कारणों का खुलासा किया है।

विज्ञापन


'गब्बर' का कहना है कि बारिश की वजह से मैच का दो बार बाधित होना टीम इंडिया के लिए काफी नुकसानदायक रहा। बल्लेबाजों ने चौथे वन-डे में भी प्रोटियाज टीम को बल्ले से बेहतरीन जवाब दिया था, लेकिन बारिश के कारण टीम को डकवर्थ लुइस नियम का फायदा मिला। 28 ओवर में द. अफ्रीका ने बेहद आसानी से 208 रन का लक्ष्य  हासिल कर लिया। 

विज्ञापन

विराट-धवन
वहीं हार का दूसरा कारण बताते हुए धवन ने कहा, 'डेविड मिलर को जीवनदान देना भारत को भारी पड़ा। मिलर को दो बार जीवनदान मिला। एक बार डीप में श्रेयस अय्यर से उनका कैच छूटा, तो दूसरी बार युजवेंद्र चहल की नो बॉल पर वह क्लीन बोल्ड हुए। उस वक्त मिलर क्रमश: छह और सात रन बनाकर खेल रहे थे। जीवनदान का फायदा उठाते हुए मिलर ने 28 गेंद में 39 रन जड़कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

इससे पहले शिखर धवन ने 109 रन की शानदार शतकीय पारी खेली थी। उन्होंने कप्तान विराट कोहली के साथ मिलकर 158 रन की लाजवाब साझेदारी की। हालांकि शुरुआत में टीम इंडिया का स्कोर करीब 325 तक पहुंचने के आसार लग रहे थे, लेकिन खराब रोशनी की वजह से टीम को बाद में बल्लेबाजी करने में काफी परेशानी हुई। इसके बाद टीम इंडिया 50 ओवर में 289 रन का लक्ष्य ही द. अफ्रीका के आगे रख सकी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें