विश्व विजेता बनने इंग्लैंड गई टीम इंडिया के लिए बेहद बुरी खबर है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाकर रंग में लौटे शिखर धवन तीन हफ्ते के लिए टीम से बाहर हो गए हैं। 'गब्बर' के बाएं हाथ का अंगूठा चोटिल है, जिसके चलते उन्हें टीम से बाहर रखा गया है।
रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की जीत के नायक रहे धवन तेज गेंदबाज नाथन कोल्टर नाइल की उछाल लेती गेंद पर चोटिल हो गए थे, लेकिन दर्द की परवाह न करते हुए उन्होंने शानदार शतक ठोकते हुए 109 गेंदों में 117 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी।
अंगूठे में प्रैक्चर होने के बाद अब उनकी जगह केएल राहुल सलामी बल्लेबाजी का मोर्चा संभाल सकते हैं। अगर धवन पूरी तरह फिट नहीं हो पाए तो टीम मैनेजमेंट धवन की जगह श्रेयर अय्यर या ऋषभ पंत को टीम में शामिल कर सकता है।