फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 घंटे का सफर तय करके जोरावर से मिलने पहुंचे 'गब्बर', भावुक वीडियो हुआ वायरल

Wed, 28 Mar 2018 06:55 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शिखर धवन - फोटो : file
विज्ञापन

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन इन दिनों अपने परिवार के साथ हैं। उनकी पत्नी और बच्चे ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं। आईपीएल सीजन 11 जल्द ही शुरू होने वाला है और ऐसे में करीब दो महीने तक उन्हें अपने परिवार से दूर रहना पड़ेगा, इसलिए  वह 15 घंटे का सफर तय करके सीधे अपने परिवार के पास पहुंच गए। 

विज्ञापन


धवन ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह अपने बेटे जोरावर से मिलते हुए दिखाई दे रहे हैं। वह जैसे ही बेटे के स्कूल पहुंचते हैं तो जोरावर की आंखें अपने हाथों से बंद कर देते हैं लेकिन बेटा उन्हें छूकर झट से पहचान लेता है और पापा कहकर उनके गले लग जाता है। 

इस पर धवन बेटे को गोदी में उठा लेते हैं और सीने से लगाकर चूमने लगते हैं। लंबे समय के बाद पिता का पुत्र से मिलने की खुशी इन दोनों के बीच साफतौर पर देखी जा सकती है। 
विज्ञापन

 

बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वॉर्नर को बॉल टेंपरिंग का दोषी पाए जाने पर उन्हें आईपीएल से बाहर कर दिया गया है। उनके बाहर होने के बाद माना जा रहा है कि आईपीएल के 11वें सीजन में हैदराबाद सनराइजर्स की कप्तानी की कमान धवन को सौंपी जा सकती है। 
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें