ईडी ने भेजा था समन
ईडी अधिकारियों ने इस मामले में उनके संभावित प्रचार या साझेदारी वाले संबंधों की जांच शुरू कर दी है। ईडी ने धवन को गुरुवार सुबह 11 बजे एजेंसी मुख्यालय में पेश होने के लिए तलब किया था ताकि उनके बयान दर्ज किए जा सकें और यह पता लगाया जा सके कि उनके इस एप से प्रमोशन और एंडोर्समेंट के जरिए क्या संबंध रहे हैं। धवन की पूछताछ मुख्यालय पहुंचने के तुरंत बाद शुरू हो गई और उन्होंने जांचकर्ताओं के सामने बयान दर्ज कराया। धवन ने इस दौरान लंबी पूछताछ चली और आखिरकार वह आठ बजे के करीब ईडी दफ्तर से बाहर निकले।