फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champions Trophy: धवन ने घरेलू क्रिकेट में सीनियर खिलाड़ियों के शामिल होने का समर्थन किया, साथ ही दी ये सलाह

Mon, 24 Feb 2025 05:00 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

पिछले साल अपने करियर को अलविदा कहने धवन मौजूदा चैंपियंस ट्रॉफी के चार टूर्नामेंट दूत में से एक के रूप में दुबई में मौजूद हैं। भारत ने रविवार को पाकिस्तान को छह विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है।
विज्ञापन
रोहित और शिखर धवन - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सीनियर खिलाड़ियों के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने का समर्थन किया है। धवन ने हालांकि, खिलाड़ियों को आराम मिलने की भी पैरवी की है जिससे उन्हें थकान नहीं हो। बीसीसीआई का यह निर्देश भारत के ऑस्ट्रेलिया के निराशाजनक टेस्ट दौरे के बाद आया था जिसमें टीम 1-3 से हार गई थी और एक दशक में पहली बार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी गंवा बैठी।
विज्ञापन
Trending Videos

चैंपियंस ट्रॉफी के टूर्नामेंट दूत हैं धवन 
पिछले साल अपने करियर को अलविदा कहने धवन मौजूदा चैंपियंस ट्रॉफी के चार टूर्नामेंट दूत में से एक के रूप में दुबई में मौजूद हैं। भारत ने रविवार को पाकिस्तान को छह विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। धवन मैच देखने के बाद भारतीय ड्रेसिंग रूम में भी गए। मैच के दौरान मीडिया से बात करते हुए उनसे पूछा गया कि क्या बीसीसीआई ने खिलाड़ियों के लिए रणजी ट्रॉफी खेलों में भाग लेना अनिवार्य करके सही काम किया है।

धवन ने कहा, यह बहुत अच्छा फैसला है। मेरी एक ही बात है कि खिलाड़ियों पर अत्यधिक बोझ नहीं डाला जाना चाहिए। लेकिन लोग इस पर नजर रखेंगे। यह अच्छी बात है कि मौजूदा खिलाड़ियों को घरेलू मैच भी खेलना चाहिए जैसे विराट कुछ सप्ताह पहले दिल्ली के लिए खेले थे और स्टेडियम खचाखच भरा हुआ था। साथ ही उन्हें काफी आराम भी मिलना चाहिए। 

कई स्टार खिलाड़ियों ने घरेलू क्रिकेट में लिया था हिस्सा
बीसीसीआई के निर्देश के बाद रोहित शर्मा, कोहली और यशस्वी जायसवाल जैसे खिलाड़ियों ने चैंपियंस ट्रॉफी से पहले अपनी राज्य टीमों के लिए कम से कम एक मैच खेला। धवन ने रोहित की प्रशंसा की जो अब तक काफी अच्छी फॉर्म में दिख रहे हैं। कप्तान रोहित पाकिस्तान के खिलाफ मैच में 20 रन पर आउट हो गए, लेकिन धवन ने इसका सकारात्मक पक्ष देखा। उन्होंने कहा, रोहित आउट हो गए लेकिन उन्होंने ऐसा जोश पैदा किया जिसका दूसरों ने फायदा उठाया।
विज्ञापन

39 वर्षीय धवन ने कहा कि 2013 से शुरू हुए अपने करियर में उन्होंने जो कुछ भी हासिल किया, उससे वह संतुष्ट हैं। उन्होंने भारत के लिए 34 टेस्ट, 167 वनडे और 68 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले और सभी प्रारूपों में 10,000 से अधिक रन बनाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें