फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shikhar Dhawan Engagement: नई शुरुआत के लिए तैयार गब्बर, सोफी शाइन से की सगाई; सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Mon, 12 Jan 2026 05:27 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शिखर धवन ने सोमवार को सोफी शाइन के साथ सगाई की घोषणा की। पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा कर नई शुरुआत का एलान किया।
विज्ञापन
शिखर धवन-सोफी शाइन - फोटो : Shikhar Dhawan (instagram)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन नई शुरुआत के लिए तैयार हैं। उन्होंने सोमवार को लंबे समय से गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ सगाई कर ली। इसकी जानकारी 'गब्बर' ने सोशल मीडिया पर खूबसूरत तस्वीर साझा कर दी। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दोनों इस साल फरवरी के तीसरे हफ्ते में शादी कर सकते हैं। 
विज्ञापन

धवन का खूबसूरत पोस्ट
धवन ने इंस्टाग्राम पर सगाई की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'खुशियां साझा करने से लेकर सपनों को साझा करने तक। सगाई के लिए मिले प्यार, आशीर्वाद और हर अच्छी शुभकामना के लिए हम आभारी हैं। हमने हमेशा के लिए एक साथ रहने का फैसला किया है।'


शिखर धवन और सोफी शाइन - फोटो : Instagram
कौन हैं शिखर की होने वाली दुल्हन सोफी शाइन?
सोफी शाइन आयरलैंड की नागरिक हैं और फिलहाल शिखर धवन फाउंडेशन की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। यह फाउंडेशन शिखर धवन के स्पोर्ट्स और सोशल वेंचर्स समूह की परोपकारी शाखा है। सोफी को सामाजिक कार्यों में गहरी रुचि है और वह बीते कुछ समय से धवन के प्रोफेशनल और पर्सनल सफर का अहम हिस्सा बनी हुई हैं।

शिखर धवन और सोफी शाइन - फोटो : Instagram
कैसे शुरू हुई लव स्टोरी?
रिपोर्ट के मुताबिक, शिखर धवन और सोफी शाइन की मुलाकात कुछ साल पहले दुबई में हुई थी। दोस्ती से शुरू हुआ यह रिश्ता धीरे-धीरे प्यार में बदल गया। दोनों पिछले एक साल से साथ रह रहे हैं और अपने भविष्य को लेकर गंभीर हैं। सोफी को आईपीएल 2024 के दौरान भी पंजाब किंग्स के मैचों में शिखर के साथ देखा गया था।
विज्ञापन

शिखर धवन और सोफी शाइन - फोटो : Instagram
चैंपियंस ट्रॉफी से शुरू हुई चर्चाएं
इस रिश्ते को लेकर पहली बार चर्चाएं तब तेज हुईं, जब शिखर धवन को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान स्टैंड्स में सोफी शाइन के साथ देखा गया। इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें और सार्वजनिक कार्यक्रमों में मौजूदगी ने फैंस की जिज्ञासा और बढ़ा दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें