फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द.अफ्रीका रवाना होने से ठीक पहले टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका, स्टार बल्लेबाज हुआ चोटिल

Fri, 29 Dec 2017 08:34 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
विज्ञापन
शिखर धवन
विज्ञापन
टीम इंडिया के ओपनर शिखर धवन की एड़ी की चोट ने टीम प्रबंधन का सिरदर्द बढ़ा दिया है। अगर वो समय पर फिट नहीं होते हैं तो 5 जनवरी से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच उनका खेलना मुश्किल हो जाएगा। टीम इंडिया के दक्षिण अफ्रीका रवाना होने से पहले धवन को होटल में लंगड़ाते हुए देखा गया।
विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक धवन के बाईं एड़ी में पट्टियां बंधी हुईं थीं। फिजियो पैट्रिक फरहार्ट उनकी देखरेख कर रहे थे। उनका एमआरआई स्कैन भी कराया गया है। बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि फिजियो का ध्यान धवन पर है और अभी उन्होंने राष्ट्रीय चयनकर्ताओं को कोई रिपोर्ट नहीं सौंपी है।

फिलहाल शिखर धवन टीम इंडिया के साथ दक्षिण अफ्रीका रवाना हो चुके हैं। हालांकि अभी यह नहीं कहा जा सकता कि वह पहले मैच के लिए उपलब्ध होंगे या नहीं। अगर धवन पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल पाते हैं तो केएल राहुल को मुरली विजय के साथ ओपनिंग के लिए भेजा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

                                           
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें