खराब फॉर्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज शिखर धवन दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ पांच मैचों की अनधिकृत वनडे सीरीज के आखिरी दो मैचों में भारत ए के लिए खेलेंगे तो उनका इरादा अपनी लय फिर हासिल करने का होगा।
धवन को चोटिल ऑलराउंडर विजय शंकर की जगह टीम में रखा गया है। धवन विश्व कप के दौरान उंगली में हुए फ्रेक्चर से उबरने के बाद पिछले पांच अंतरराष्ट्रीय मैचों में 65 रन ही बना सके जिसमें तीन टी20 और दो वनडे शामिल हैं।
भारत की सीनियर टीम 15 सितंबर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज खेलेगी लिहाजा धवन का इरादा खोया फाॅर्म हासिल करने का होगा। चौथे मैच में मनीष पांडे की जगह श्रेयस अय्यर कप्तानी करेंगे। सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना चुकी भारत ए टीम में बाकी दाेे मैचों में संजू सैमसन विकेटकीपिंग में इशान किशन की
मुंबई के शिवम दुबे ने दोनों मैचों में प्रभावित किया है। वह इस लय को कायम रखना चाहेंगे। दक्षिण अफ्रीका ए की कप्तानी तेंबा बावुमा कर रहे हैं और उसके पास रीजा हेंड्रिक्स, जार्ज लिंडे, तेज गेंदबाज एनरिच नोर्जे और जूनियर डाला जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी है।