फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिखर धवन की सर डॉन ब्रेडमैन से तुलना

Wed, 20 Mar 2013 07:28 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई ओपनर एड कोवन ने युवा भारतीय ओपन शिखर धवन की प्रशंसा करते हुए कहा कि मोहाली टेस्ट में उन्होंने बिल्कुल सर डॉन ब्रेडमैन के स्टाइल में बल्लेबाजी की।
विज्ञापन


कोवन ने कहा, ‘धवन ब्रेडमैन की तरह खेले। वह सिर्फ अपना पहला टेस्ट खेल रहे थे और उन्होंने प्रत्येक गेंद को उसके हिसाब से खेला। उन्होंने बहुत कम गलती की। प्रत्येक बल्लेबाज का कभी-कभी अपना दिन होता है और वो उनका दिन था।’

पीठ की चोट की समस्या से जूझ रहे कप्तान माइकल क्लार्क के चौथे टेस्ट मैच में खेलने की संभावना पर कोवन ने कहा कि अभी इस बारे निश्चित तौर पर नहीं कहा जा सकता।
विज्ञापन


कोवन ने कहा, ‘मैंने उनसे बात की है। उन्होंने कहा कि मेडिकल टीम उनके चोट पर काम कर रही है। मैं नहीं जानता कि वह दिल्ली टेस्ट में खेलेंगे या नहीं लेकिन वह आत्मविश्वास से भरे हुए हैं।’
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें