फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

854 रन बनाने वाले इस क्रिकेटर का छलका दर्द, चयनकर्ताओं पर दागे सवाल

Wed, 04 Sep 2019 07:51 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शेल्डन जैक्सन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

पिछले सत्र में घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद भारत-ए और दलीप ट्रॉफी टीमों में जगह बनाने में नाकाम रहे हताश शेल्डन जैक्सन ने राष्ट्रीय चयनकर्ताओं से पारदर्शिता बरतने की मांग की है। पिछले रणजी सत्र में 854 रन बनाने के बावजूद जैक्सन को भारत ए टीम में जगह नहीं मिली। सौराष्ट्र के इस सीनियर बल्लेबाज को इस साल दलीप ट्रॉफी की टीम में भी शामिल नहीं किया गया। 

विज्ञापन

 

जैक्सन ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'इस साल सौराष्ट्र की टीम रणजी ट्रॉफी फाइनल में खेली और हैरानी की बात है कि सभी मंचों पर प्रदर्शन के बावजूद किसी खिलाड़ी को ए सीरीज के लिए नहीं चुना गया। तो क्या रणजी ट्रॉफी फाइनल में खेलने की अहमियत शून्य है।'
 

उन्होंने कहा, 'या राज्यों की छोटी टीमों को गंभीरता से नहीं लिया जाता, क्योंकि पिछले पांच साल में सितांशु कोटक के मार्गदर्शन में सौराष्ट्र की टीम तीन बार फाइनल में खेली (हाल के वर्षों में हमने गेंद और बल्ले से कुछ शानदार प्रदर्शन किए) लेकिन हमें वह श्रेय नहीं मिला, जिसके हम हकदार थे।'

प्रथम श्रेणी में 66 मैच खेलने वाले जैक्सन ने कहा कि एक खिलाड़ी के रूप में वह यह जानने के हकदार हैं कि उनमें कहां कमी है। पिछले रणजी सत्र में 2 शतक और 7 अर्धशतक जड़ने वाले जैक्सन ने कहा, 'मुझे कहा गया है कि सवाल मत उठाओ, लेकिन मेरा मानना है कि हम इस खूबसूरत संस्थान और संघ का प्रतिनिधित्व करते हैं और एक खिलाड़ी के रूप में निश्चित तौर पर यह जानने के हकदार हैं कि हमारे अंदर कहां और क्या कमी है या फिर हमारा करियर यही सोचते हुए खत्म हो जाएगा कि ऐसा क्यों हुआ? चयनकर्ताओं को पारदर्शी होना चाहिए।' 
 
विज्ञापन

बंगाल के बल्लेबाज मनोज तिवारी ने भी ट्विटर पर जैक्सन का समर्थन किया। उन्होंने कहा, 'क्या आप दर्द महसूस कर सकते हो शेल्डन। आपकी हताशा सही है। डटे रहो। भगवान हमेशा आपकी रक्षा करे।' 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें