दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने शनिवार को आखिरी सांस ली। दिल का दौरा पड़ने से 81 साल की उम्र में उनका देहांत हुआ। देश की इस कद्दावर नेता का दुनिया से इस तरह विदा लेना क्रिकेट जगत को भी अखर गया। उनके निधन पर खेल जगत की कई हस्तियों ने भी दुख जताया है।