खुद शूट करते रहे स्टीव : अरशद के मुताबिक स्टीव को पहले शायान की बल्लेबाजी देखने जामिया नगर आना था, लेकिन बाद में उन्होंने उसे गुरुग्राम बुलवा लिया। यहां उन्होंने दो घंटे तक शायान की बल्लेबाजी देखी और उसे महत्वपूर्ण टिप्स भी दी। स्टीव ने शायान को हर तरह के स्ट्रोक लगाने को कहा और हर शॉट पर वह उनकी उम्मीदों पर खरे उतरे। शायान ने जब कवर ड्राइव और फ्लिक लगाया तो स्टीव के मुंह से यही निकला कि यह तो बिल्कुल विराट की तरह बल्लेबाजी करता है। वह उसकी बल्लेबाजी देख इतना मंत्र मुग्ध हो गए कि उन्होंने खुद उसे शूट किया।
कक्षा तीन का छात्र है शायान : बेटे को क्रिकेट सिखाने के लिए अपना कपड़े का व्यापार दांव पर लगाने वाले अरशद के मुताबिक शायान कक्षा तीन का छात्र है। चार साल की उम्र में ही वह स्कूल की अंडर-12 टीम में चयनित हो गया था। अब वह अंडर-14 टीम में है। स्टीव ने उन्हें यही सलाह दी है कि इस बच्चे को खुला छोड़ दो यह अपनी राह खुद निकाल लेगा।