फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान क्रिकेट: शॉन टेट ने तेज गेंदबाजी कोच का पद छोड़ा, मुख्य कोच क्लूंजनर भी देंगे इस्तीफा

Wed, 01 Dec 2021 09:56 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, काबुल

सार

अफगानिस्तान के तेज गेंदबाजी कोच शॉन टेट ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। टीम के मुख्य कोच लांस क्लूजनर ने भी अपना अनुबंध आगे न बढ़ाने का फैसला किया है। 
 
विज्ञापन
शॉन टेट और लांस क्लूजनर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज शॉन टेट ने अफगानिस्तान के तेज गेंदबाजी कोच के पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने बुधवार को इसकी जानकारी दी। इससे पहले टीम के मुख्य कोच लांस क्लूजनर ने अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड से उनका कॉन्ट्रैक्ट आगे न बढ़ाने को कहा था। क्लूंजनर का कहना था कि वो अब इस पद नहीं रहना चाहते हैं। वहीं शॉन टेट ने कहा कि वो तत्काल प्रभाव से अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाजी कोच के पद से इस्तीफा दे रहे हैं। उनके अचानक इस तरह इस्तीफा देने की क्या वजह है इस पर कोई खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन एक साथ दो कोच का अफगानिस्तान क्रिकेट टीम से दूरी बनाना अफगान खिलाड़ियों के लिए चिंता का विषय होगा।
विज्ञापन


टेट ने कहा "इस टीम के साथ काम करते हुए मुझे काफी मजा आया। खासकर अफगानिस्तान के युवा तेज गेंदबाजों के साथ काम करके। मुझे व्यक्तिगत तौर पर लगता है कि उनका भविष्य बहुत शानदार है।"

वहीं दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर ने भी अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड से भी उनका कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू नहीं करने की अपील की है। उनका कॉन्ट्रैक्ट 31 दिसंबस को समाप्त हो रहा है। उन्हें अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सितंबर 2019 में कोच के तौर पर नियुक्त किया था। क्लूजनर ने फिल सिमंस की जगह ली थी। सिमंस 2019 वनडे विश्व कप तक अफगानिस्तान के कोच रहे थे। क्लूजनर ने कहा कि इस टीम के साथ दो साल बिताने के बाद मैं कुछ यादगार लम्हों के साथ विदा होना चाहता हूं। उन्होंने यह बात प्रेस स्टेटमेंट में कही।
विज्ञापन


क्लूजनर ने पद छोड़ने को लेकर क्या कहा
क्लूजनर ने कहा- अगर में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को छोड़ता हूं, तो अब मैं अपने कोचिंग करियर को आगे बढ़ाने की कोशिश करूंगा। आगे आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए मैं तैयार हूं। क्लूजनर के कार्यकाल में अफगानिस्तान का व्हाइट बॉल फॉर्मेट में प्रदर्शन शानदार रहा है। इस दौरान उन्होंने एक टेस्ट, छह में से तीन वनडे और 14 में से 9 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच जीते हैं। इसमें वेस्टइंडीज और आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में जीत भी शामिल है। 

टी-20 विश्व कप में खराब प्रदर्शन
टी-20 विश्व कप में अच्छी शुरुआत के बाद वह उसे बनाए रखने में नाकाम रहे। सुपर-12 राउंड में टीम पांच में से सिर्फ दो मैच जीतकर नॉकआउट में पहुंचने की रेस से बाहर हो गई। इसमें भारत, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार शामिल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें