फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'वो दिन गए जब भारतीय टीम को तीसरे तेज गेंदबाज को ढूंढने में संघर्ष करना पड़ता था'

Sun, 14 Jun 2020 10:56 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज शॉन पोलाक ने रविवार को कहा कि मौजूदा समय में भारत के पास तेज गेंदबाजी विभाग में गहराई है। उन्होंने कहा कि वो दिन बीत गए जब टीम को तीसरे या बैक-अप तेज गेंदबाज को खोजने के लिए संघर्ष करना पड़ता था। 

विज्ञापन


पोलाक ने ‘सोनी टेन पिट स्टॉप’ कार्यक्रम ने कहा, ‘हां, आप लोग (भारत) अब काफी मजबूत स्थिति (तीसरे तेज गेंदबाज को लेकर) में हैं। गेंदबाजी में गहराई और अलग-अलग तरह के गेंदबाज है। कुछ गेंदबाज लंबे कद के है कुछ छोटे कद के, कुछ गेंद तेज करते है तो कुछ स्विंग कराते है। आप उनसे अच्छा संतुलन बना सकते है।’

जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में भारत के पास अलग-अलग तरह के तेज गेंदबाज है। इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार और उमेश यादव जैसे गेंदबाज उनका साथ देते है। भारत के पास शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर और नवदीप सैनी जैसे युवा गेंदबाजों की अच्छी बेंच स्ट्रेंथ है।
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ने कहा कि एक समय था जब भारत के पास जवागल श्रीनाथ और वेंकटेश प्रसाद जैसे प्रमुख तेज गेंदबाजों के समर्थन के लिए कोई तीसरा गेंदबाज नहीं था।  दक्षिण अफ्रीका के लिए टेस्ट में 421 और एकदिवसीय में 393 विकेट लेने वाले पोलाक ने कहा, ‘अब आप तीन या चार तेज गेंदबाजों के साथ मैदान में उतर सकते है, आपके पास ऐसे गेंदबाजों का विकल्प है। बीते वर्षों में आपके पास श्रीनाथ और वेंकटेश प्रसाद जैसे गेंदबाज का विकल्प या तीसरा तेज गेंदबाज उस स्तर का नहीं था। इस कारण भारतीय टीम को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें