फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शास्त्री-नाइक के बीच पिच विवाद: अब गावस्कर भी कूदे झगड़े में

Wed, 28 Oct 2015 04:21 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने टीम डायरेक्टर रवि शास्त्री और पिच क्यूरेटर सुधीर नाइक के बीच कथित टकराव के मामले पर कहा कि यदि घरेलू टीम को इच्छानुसार पिच नहीं मिलेगी तो हताशा तो होगी लेकिन आपको अपनी भाषा को सयंमित रखना होगा। गावस्कर और शास्त्री दोनों एक साथ खेल भी चुके हैं।
विज्ञापन


उन्होंने एक निजी चैनल से बातचीत में कहा, "घरेलू टीम के अनुकूल पिच तैयार करने में क्या गलत है। जब आपको मनमाफिक पिच नहीं मिलेगी तो हताशा होगी और हो सकता है कटु और व्यंग्यात्मक टिप्पणियां भी हों लेकिन आपको अपनी भाषा पर नियंत्रण रखना होगा। जब निराशा होती है तो ऐसे शब्द बोले जा सकते हैं जिनको लेकर बाद में आपको अफसोस हो।"

उन्होंने कहा, "हालांकि रवि शास्त्री अपशब्द बोलने की बात से इनकार कर रहे हैं लेकिन सुधीर नाइक का कहना है कि उन्होंने ऐसा किया है। अभी एक व्यक्ति का पक्ष रखा गया है दूसरे के खिलाफ।" गावस्कर भारत की करारी हार के लिए पिच को दोषी नहीं मानते। उन्होंने कहा कि करारी हार भारत की औसत गेंदबाजी और दक्षिण अफ्रीका की असाधारण बल्लेबाजी के कारण हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है रवि शास्त्री और सुधीर नाइक के बीच का विवाद?

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच हुए पांचवें वनडे मैच में वानखेड़े स्टेडियम की पिच को लेकर टीम डायरेक्टर रवि शास्त्री और पिच क्यूरेटर सुधीर नाइक के बीच कथित टकराव का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज और जहीर खान के कोच रह चुके नाइक ने शास्त्री के खिलाफ मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) में शिकायत की है जिस पर एमसीए 30 अक्टूबर को चर्चा करेगा।

नाइक ने शास्त्री पर अपशब्द कहने का आरोप लगाया है। इस मामले में पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने भी ट्विट कर शास्त्री की आलोचना की है। बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर भी कह चुके हैं कि बोर्ड मामले का विवरण लेगा और प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि चाहे खिलाड़ी हो या सपोर्ट स्टाफ नियम सभी पर एकसमान लागू होते हैं। एमसीए के संयुक्त सचिव पीवी शेट्टी ने बताया कि उन्हें पूर्व सलामी बल्लेबाज सुधीर नाइक की शिकायत मिली है। प्रबंधन समिति इस पर चर्चा करेगी। यह मसला एमसीए प्रबंध समिति की 30 को होने वाली बैठक में उठाया जाएगा। एमसीए के अन्य संयुक्त सचिव उन्मेश खनविलकर ने कहा कि हम इस शिकायत को प्रबंध समिति में रखेंगे।

इससे पहले नाइक ने अपनी शिकायत में कहा था कि उनके और शास्त्री के बीच बहस हुई थी। टीम प्रबंधन अंतिम क्षणों में टर्निंग ट्रैक चाहता था जोकि इतने कम समय में संभव नहीं था। टीम इंडिया ने यह मैच 214 रनों से हारा था और सीरीज 2-3 से गंवा बैठी थी। शास्त्री बल्लेबाजी के अनुकूल पाटा विकेट नहीं चाहते थे और उन्होंने इस पर नाखुशी जताई थी। नाइक ने भी इस पर तीखी प्रतिक्रिया जताई थी।

नाइक ने अपनी शिकायत में कहा है कि शास्त्री ने मैच के बीच में उनसे पूछा कि वह पिच के बारे में क्या सोचते हैं और इस बीच उन्होंने असंसदीय भाषा का उपयोग किया। यही नहीं गेंदबाजी कोच बी अरुण ने भी उनके सहायक मामुनकर पर अपना गुस्सा उतारा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें