फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shardul Thakur: शार्दुल ने जताई 2027 का विश्वकप खेलने की इच्छा, बोले- आठवें नंबर पर बतौर ऑलराउंडर खेल सकता हूं

Tue, 28 Oct 2025 11:14 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शार्दुल ठाकुर ने सीमित ओवरों की क्रिकेट से वापसी की उम्मीद नहीं छोड़ी है और इस हरफनमौला खिलाड़ी की नजर 2027 के वनडे विश्व कप पर है।
विज्ञापन
शार्दुल ठाकुर - फोटो : BCCI-X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड दौरे पर इस साल की शुरुआत में टेस्ट मैच खेलने के बाद शार्दुल ठाकुर ने सीमित ओवरों की क्रिकेट से वापसी की उम्मीद नहीं छोड़ी है और इस हरफनमौला खिलाड़ी की नजर 2027 के वनडे विश्व कप पर है। 34 वर्षीय खिलाड़ी ने 47 वनडे, 25 टी20 अंतरराष्ट्रीय और 13 टेस्ट मैच खेले हैं। 
विज्ञापन


'आठवें नंबर पर जगह खाली हो सकती है'
अपने भविष्य के बारे में पूछे जाने पर ठाकुर ने कहा, 'मेरे लिए महत्वपूर्ण यह है कि मैं मैच खेलता रहूं और अच्छा प्रदर्शन करता रहूं। भारतीय टीम में वापसी के लिए, मुझे लगातार अच्छा और मैच जिताने वाले प्रदर्शन करना होगा, जो अंततः चयन में मददगार साबित होगा। वनडे विश्व कप भी दक्षिण अफ्रीका में है, इसलिए आठवें नंबर पर एक गेंदबाजी ऑलराउंडर के लिए जगह खाली हो सकती है। मैं निश्चित रूप से उस स्थान के लिए दिलचस्पी रखता हूं।'

ठाकुर ने कहा कि वह भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए प्रयास जारी रखेंगे। उन्होंने कहा, 'जब भी भारतीय टीम को मेरी जरूरत होगी या जब भी मेरा चयन होगा मैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के लिए तैयार हूं। मेरी तैयारी ऐसी है कि अगर कल मुझे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के लिए कहा जाता है, तो मैं तैयार हूं।' रणजी ट्रॉफी में मुंबई की कप्तानी कर रहे ठाकुर ने पुष्टि की कि भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल तीसरे दौर में मुंबई के लिए खेलेंगे। राजस्थान के खिलाफ यह मैच जयपुर में खेला जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें