फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीसीसीआई की अनदेखी से आगबबूला हुआ युवा गेंदबाज, जमकर निकाली भड़ास

Wed, 09 Jan 2019 12:59 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शार्दुल ठाकुर - फोटो : BCCI
विज्ञापन

भारतीय तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर टीम इंडिया से बाहर होने के बाद घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं। शार्दुल ने पिछले साल अक्टूबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। हालांकि 10 गेंदें डालने के बाद वह चोटिल होकर टीम से बाहर हो गए थे। शार्दुल को ग्रोइन इंजुरी हुई थी और उन्होंने करीब दो महीने बाद क्रिकेट मैदान पर वापसी की।

विज्ञापन


शार्दुल ने हाल ही में बीसीसीआइ सिलेक्टर्स पर अपनी भड़ास निकाली है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसाल शार्दुल ने कहा कि उन्हें ठीक हुए काफी समय हो गया है और इस बीच चयनकर्ताओं ने एक बार भी उनसे बात नहीं की है। बता दें कि पहले भी कई क्रिकेटर्स यह मुद्दा उठा चुके हैं कि चोटिल होने के बाद चयनकर्ता उनसे बात नहीं करते हैं।

शार्दुल ने मुंबई की तरफ से छत्तीसगढ़ के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में शानदार प्रदर्शन किया है। शार्दुल इस मुकाबले में 79 रन देकर 8 विकेट चटकाए। उनकी गेंदबाजी देखने के लिए वहां एक भी सिलेक्टर मौजूद नहीं था। उधर बोर्ड का कहना है कि वह शार्दुल से लगातार बातचीत कर रहे हैं। शार्दुल ने नागपुर में विदर्भ के खिलाफ वापसी की थी।
विज्ञापन


ऐस बताया जा रहा है कि सिलेक्टर्स ने उन्हें भारत ए की तरफ से वनडे और इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए तैयार रहने को कहा था। शार्दुल का कहना है, 'मेरी फिटनेस में पहले से ज्यादा सुधार हुआ है। मैं अपनी पूरी गति के साथ गेंदबाजी नहीं कर पा रहा हूं, लेकिन मैं अभी स्पीड को लेकर चिंतित नहीं हूं। मैं कड़ी ट्रेनिंग कर रहा हूं और शीघ्र ही 100 प्रतिशत मैच फिट हो जाऊंगा।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें