शार्दुल और मिताली पहले टी20 विश्व कप 2022 के बाद शादी करने वाले थे, लेकिन बाद में प्लान में बदलाव हुआ। ये दोनों काफी लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं और काफी समय तक डेट किया। दोनों ने नवंबर 2021 में सगाई की थी। सगाई के करीब डेढ़ साल बाद दोनों ने शादी की है। अब शादी के बाद शार्दुल ठाकुर आईपीएल में नजर आएंगे।
मिताली, शार्दुल के साथ मालती चाहर (दाएं)
सात फेरे लेते मिताली और शार्दुल (सोशल मीडिया)
संगीत समारोह में रोहित-श्रेयस खूब नाचे थे
नीच दिए गए फोटोज शादी से पहले खिलाड़ियों ने अपलोड किए थे। बताया जा रहा है कि ये तस्वीरें संगीत समारोह के दौरान की हैं। शार्दुल की हल्दी सेरेमनी 25 फरवरी को हुई थी। 26 को संगीत समारोह के दौरान उन्होंने सैराट फिल्म के 'झिंगाट' गाने पर डांस किया था। संगीत समारोह में श्रेयस अय्यर और रोहित शर्मा ने भी डांस किया था।
रितिका और रोहित
कौन हैं मिताली पारुलकर?
मिताली बिजनेसवुमन हैं। उन्होंने 'द बेक्स' कंपनी की स्थापना की। ये मुंबई और ठाणे में हैं। 2020 में मिताली ने 'ऑल द जैज- लग्जरी बेकर्स' कंपनी भी खोली थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले शार्दुल और मिताली गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग करने वाले थे, लेकिन शार्दुल की क्रिकेट में व्यस्तता के बाद दोनों ने महाराष्ट्र में ही शादी का प्लान बनाया। मुंबई में ही रिसेप्शन रखा जाएगा।
कैसा रहा शार्दुल का करियर
अगस्त 2017 में भारत के लिए पहला मैच खेलने वाले शार्दुल ने आठ टेस्ट मैच की 14 पारियों में 19.54 के औसत से 254 रन बनाए हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 67 रन है। वहीं, गेंद के साथ उन्होंने 27 विकेट निकाले हैं। 34 वनडे में उन्होंने 19.87 के औसत से 298 रन बनाए हैं और 50 रन उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। गेंद के साथ इस फॉर्मेट में उन्होंने 34 मैच में 50 विकेट लिए हैं। वहीं, 25 टी20 मैच में शार्दुल ने 33 विकेट लेने के अलावा 181 के स्ट्राइक रेट से 69 रन भी बनाए हैं।
राहुल, अक्षर ने भी पिछले दिनों की शादी
शार्दुल इस साल शादी करने वाले भारत के तीसरे खिलाड़ी हैं। उनसे पहले केएल राहुल और अक्षर पटेल ने शादी की थी। राहुल ने 23 जनवरी को बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया संग विवाह किया था। राहुल के बाद ऑलराउंर अक्षर पटेल ने 26 जनवरी को मेहा पटेल संग सात फेरे लिए थे।