फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेन वॉटसन का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक, भद्दी तस्वीरें पोस्ट होने पर मांगी माफी

Tue, 15 Oct 2019 05:02 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शेन वाटसन - फोटो : social media
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वॉटसन फिलहाल एक नई समस्या से जूझ रहे हैं। वॉटसन का पहले ट्विटर और अब इंस्टाग्राम का अकाउंट भी हैक हो गया है। हालांकि ट्विटर पर उनका अकाउंट सही हो गया है लेकिन मंगलवार को उनके इंस्टाग्राम का अकाउंट हैक कर उसपर भद्दी तस्वीरें पोस्ट की जाने लगी।

विज्ञापन


इसके बाद गड़बड़ी का अहसास होते ही वॉटसन ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी और माफी मांगते हुए कार्रवाई की मांगी की। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, 'मैं अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अश्लील तस्वीरें पोस्ट होने पर सभी से माफी मांगता हूं। शुक्रवार को पहले मेरा टि्वटर और अब आज इंस्टाग्राम अकाउंट भी हैक किया गया। इस तरह की चीजें जब होती हैं तो इंस्टाग्राम को तेजी से मदद करनी चाहिए। लेकिन इसमें काफी वक्त लग रहा है।'
विज्ञापन

 
उन्होंने इसके बाद एक और ट्वीट कर ट्विटर की तारीफ़ की तो वहीं इंस्टाग्राम को देरी के लिए फटकार भी लगाई।
 
आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलने वाले वॉटसन इन दिनों भारत के दौरे पर हैं और चेन्नई में वक्त बिता रहे हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें