आईपीएल-10 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के कप्तान विराट कोहली और एबी डीविलियर्स के अगले मैच में खेलने की संभावना है। आरसीबी के कार्यवाहक कप्तान शेन वॉटसन ने संकेत दिया है कि कोहली और डीविलियर्स अगले मैच में वापसी कर सकते हैं। दोनों की कमी टीम को खूब खल रही हैं। इसके अलावा लोकेश राहुल और सरफराज खान भी टीम में मौजूद नहीं हैं।
दिल्ली डेयरडेविल्स पर शनिवार को 15 रन स जीत दर्ज करने के बाद वॉटसन ने प्रसेंटेशन के दौरान कहा कि विराट और एबी अगले मैच में वापसी कर सकते हैं। हालांकि, जब संजय मांजरेकर ने वॉटसन से यह पूछा कि विश्वसनीय सूत्र है या नहीं तो ऑलराउंडर ने जवाब दिया, 'संभवतः नहीं।' इसका मतलब दोनों दिग्गज वापसी कर रहे है या नहीं, यह अभी तय नहीं है। इसके अलावा यह भी स्पष्ट है कि दोनों की वापसी 'आउट ऑफ सिलेबस' सवाल की तरह ही होगी।
कोहली अगर अगले मैच में वापसी कर भी लेते हैं तो आरसीबी के घरेलू फैंस को अपने कप्तान को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलते देखने के लिए इंतजार करना होगा। आरसीबी को अपना अगला मैच किंग्स इलेवन पंजाब के घरेलू मैदान इंदौर में खेलना है। कोहली ने हाल ही में कहा था कि अगर वो 120 प्रतिशत फिट होंगे तभी मैदान संभालेंगे। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट के बाद से एक्शन से दूर हैं। देखिये वॉटसन ने क्या कहा:
Want an update on @virat.kohli & @abdevilliers17 ? Here is a very ‘reliable source’ giving you the answer @srwatson33 @sanjay.manjrekar #IPL A post shared by IPL (@iplt20) on Apr 8, 2017 at 11:53am PDT