भारत और बांग्लादेश पहला दिन-रात्रि टेस्ट खेल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न को उम्मीद है कि अगले साल विराट की टीम ऑस्ट्रेलिया के साथ गुलाबी टेस्ट खेलने को राजी हो जाएगी। उन्होंने बीसीसीआई के नए अध्यक्ष सौरव गांगुली और कप्तान कोहली को दूधिया रोशनी में टेस्ट खेलने की बधाई देते हुए ट्वीट किया, मुझे उम्मीद है कि अगले साल टीम इंडिया अपने दौरे में एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया से दिन-रात्रि टेस्ट खेलेगी। यह अद्भुत होगा। वॉर्न को उम्मीद भारत एडिलेड में गुलाबी टेस्ट खेलेगा।