फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिग्गज वॉर्न को सुझाव, लार नहीं गेंद का वजन बढ़ाओ, स्विंग मिलेगी

Wed, 06 May 2020 08:21 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शेन वार्न - फोटो : social Media
विज्ञापन

कोविड-19 महामारी के बाद क्रिकेट खेलते समय गेंद को स्विंग कराने के लिए लार के उपयोग या कृत्रिम पदार्थ के इस्तेमाल को लेकर चल रही बहस के बीच ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वॉर्न ने सुझाव दिया है कि गेंद को एक तरफ से भारी रखें ताकि चमक की जरूरत ही नहीं रहे। वॉर्न का मानना है कि इससे तेज गेंदबाजों को सपाट विकेटों पर भी स्विंग लेने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन


उन्होंने ‘स्काइ स्पोटर्स’ के क्रिकेट पॉडकास्ट में कहा,‘गेंद को एक तरफ से भारी क्यों नहीं बनाया जा सकता ताकि ये हमेशा स्विंग ले। यह एक टेप लगाई हुई टेनिस गेंद या लॉन बॉल की तरह रहेगी।’ ऐसी अटकलें हैं कि संक्रमण की संभावना को देखते हुए गेंद पर लार के इस्तेमाल पर पाबंदी लगाई जा सकती है। ऑस्ट्रेलिया की खेल उत्पाद कंपनी कूकाबूरा ने तो मोम का एप्लीकेटर बनाना शुरू कर दिया है जो लार और पसीने का विकल्प होगा। यह एक महीने में तैयार हो जाएगा।

बल्ले में बदलाव हुए हैं गेंद में नहीं
वॉर्न ने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि क्या आप वकार युनूस या वसीम अकरम जैसी स्विंग लाना चाहते हैं। लेकिन इससे सपाट पिचों पर भी स्विंग मिल जाएगी। यह आगे बढने का सही तरीका होगा और गेंद के साथ छेड़खानी भी नहीं करनी होगी।’ उन्होंने कहा कि इतने साल में बल्ले बड़े और हल्के हो गए हैं लेकिन गेंद में कोई बदलाव नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि इस सुझाव से गेंद और बल्ले में संतुलन स्थापित हो सकता है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें