फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेन वॉर्न ने अपनी ऑलटाइम IPL टीम चुनी, एबी-रैना जैसे खिलाड़ियों को रखा बाहर

Sun, 23 Apr 2017 04:28 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
विज्ञापन
शेन वॉर्न - फोटो : Daily Mail
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के महान लेग स्पिनर शेन वॉर्न ने अपनी ऑल-टाइम आईपीएल एकादश का चयन किया है। शेन वॉर्न ने अपनी कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पहले संस्करण का विजेता बनाया था। वॉर्न के पास टीम में सिर्फ चार विदेशी खिलाड़ियों को शामिल करने का विकल्प था। इसको देखते हुए उन्होंने कई दिग्गज नामों की अनदेखी की। वॉर्न ने ट्विटर और फेसबुक पर अपनी टीम का ऐलान किया।
विज्ञापन


वॉर्न की टीम में सबसे बड़ा चर्चा का विषय रहा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) और दक्षिण अफ्रीका के सुपरस्टार एबी डीविलियर्स का नहीं होना। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी की टीम में आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने बनाने वाले बल्लेबाज सुरेश रैना का नाम भी नदारद रहे। हाल ही में वॉर्न ने धोनी का खुलकर समर्थन किया था और 35 वर्षीय धोनी को ही अपनी ऑलटाइम टीम की कमान सौंपी है।

वॉर्न ने अपनी टीम में चार विदेशी खिलाड़ियों के रूप में वेस्टइंडीज के क्रिस गेल, न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैकुलम, दक्षिण अफ्रीका के जैक कैलिस और श्रीलंका के लसिथ मलिंगा को शामिल किया है। ट्विटर और फेसबुक के ज्यादातर यूज़र्स वॉर्न की इस टीम से खुश नजर नहीं आए और उन्होंने कुछ विकल्पों के भी नाम ध्यान दिलाए। शेन वॉर्न की टीम इस प्रकार है :
विज्ञापन


महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), क्रिस गेल, ब्रेंडन मैकुलम, जैक्स कैलिस, विराट कोहली, रोहित शर्मा, युवराज सिंह, रविंद्र जडेजा, हरभजन सिंह, लसिथ मलिंगा और उमेश यादव
विज्ञापन

ट्विटर पर लोगों ने दिए अजब-गजब सुझाव

शेन वॉर्न - फोटो : getty
ट्विटर और फेसबुक पर अपनी टीम का ऐलान करने के बाद सोशल मीडिया पर यूज़र्स ने अपनी सलाह वॉर्न को दे डाली। ट्विटर और फेसबुक के ज्यादातर यूज़र्स वॉर्न की इस टीम से नाखुश नजर आए और उन्होंने कुछ विकल्पों के भी नाम ध्यान दिलाए। अब देखना यह होगा कि वॉर्न अपनी टीम में कुछ बदलाव करते है या नहीं। जानिए वॉर्न को मिले कैसे सुझाव:



Here's my all time #IPL team over the last 10 yrs what's yours @KP24 @MichaelVaughan @robkey612 ?@ProCricketLive https://t.co/bzraIIAoLJ— Shane Warne (@ShaneWarne) April 22, 2017


Here's my all time #IPL team over the last 10 yrs what's yours @KP24 @MichaelVaughan @robkey612 ?@ProCricketLive https://t.co/bzraIIAoLJ— Shane Warne (@ShaneWarne) April 22, 2017


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें