फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन नहीं, बल्कि इस भारतीय खिलाड़ी को सबसे खतरनाक मानते हैं वॉर्न

Tue, 26 Jul 2016 06:06 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
क्रिकेट - फोटो : getty
विज्ञापन
शेन वॉर्न दुनिया के सबसे बड़े गेंदबाजों में से एक हैं। ऑस्ट्रेलिया के इस दिग्गज लेग स्पिनर ने सोशल मीडिया पर उन बल्लेबाजों के नाम सामने रखे हैं, जिन्होंने उन्हें सबसे ज्यादा परेशान किया। वॉर्न ने इस लिस्ट में हर टेस्ट खेलने वाले देश से एक खिलाड़ी को चुना।
विज्ञापन


इस लिस्ट में सबसे ऊपर क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर। तेंदुलकर को विश्व क्रिकेट का सबसे बड़ा खिलाड़ी बताते हुए वॉर्न ने उन्हें अपने दौर का सबसे बेहतरीन बल्लेबाज भी माना। वॉर्न ने कहा कि सचिन किसी भी कंडिशन में बेहतरीन खेल दिखाने में माहिर थे।

लेकिन जो नाम वॉर्न की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हो वो काफी चौकाने वाला है। दूसरा नाम उनकी लिस्ट में तो नहीं, वॉर्न ने कहा कि उन्हें वो स्पिनरों के खिलाफ सबसे खतरनाक खिलाड़ी मानते हैं। दूसरा नाम था नवजोत सिंह सिद्धू का, जिन्हें वो स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ सबसे खतरनाक बल्लेबाज मानते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ये खिलाड़ी करते थे वॉर्न की नाक में दम

नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : getty
वॉर्न ने दस खिलाडियों की एक लिस्ट बनाई और उसे दुनिया के सामने रखा। इंग्लैंड में चल रही टेस्ट सीरीज के दौरान वॉर्न ने खुल कर अपनी राय रखी। सचिन और सिद्धू के बाद उन्होंने इंग्लिश खिलाड़ी ग्राहम गूच का नाम लिया। साउथ अफ्रीका से उन्होंने दो खिलाड़ियों को शामिल किया। दोनों ही खिलाड़ी ऑलराउंडर है। जैक कैलिस को अपने समय का सबसे बड़ा ऑलराउंडर बताते हुए वॉर्न ने कहा कि कैलिस से ज्यादा परेशान उन्हें हैंसी क्रोनिए ने किया था।

इसके अलावा उन्होंने मार्टिन क्रो (न्यूजीलैंड), ब्रायन लारा (वेस्टइंडीज), सईद अजमल (पाकिस्तान), एंडी फ्लावर (जिंबाब्वे), अरविंद डीसिल्वा (श्रीलंका) और अशरफुल (बांग्लादेश) को चुना।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें