फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shane Warne Relation: ऑस्ट्रेलियाई मॉडल गिना स्टेवर्ट का दावा- मौत से पहले शेन वॉर्न मेरे साथ रिलेशन में थे

Thu, 18 Aug 2022 06:26 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शेन वॉर्न अपने खेल के अलावा निजी जिंदगी को लेकर भी लगातार चर्चा में रहते थे। अब ऑस्ट्रेलियाई मॉडल गिना स्टेवर्ट  ने दावा किया है कि मौत से पहले वॉर्न उनके साथ रिलेशन में थे। हालांकि, वॉर्न इस रिश्ते को सार्वजनिक नहीं करना चाहते थे, लेकिन गिना ने उनकी मौत के बाद इस रिश्ते को सार्जनिक किया है।
 
विज्ञापन
शेन वॉर्न और गिना स्टेवार्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेट शेन वॉर्न की मौत को पांच महीने हो चुके हैं, लेकिन अपने रिश्ते को लेकर वो एक बार फिर चर्चा में आ चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया की एक मॉडल ने दावा किया है कि मौत से पहले शेन वॉर्न उनके साथ रिलेशन में थे। 51 साल की मॉडल के इस दावे के बाद वॉर्न की निजी जिंदगी फिर से चर्चा में है। गिना स्टेवर्ट नाम की मॉडल ने कहा है कि मौत से कुछ समय पहले तक शेन वॉर्न उनके साथ रिलेशन में थे। गिना स्टेवर्ट दुनिया की सबसे खूबसूरत ग्रांडमा के नाम से भी मशहूर हैं। गिना ने कहा है कि वॉर्न की अचानक मौत होने से वह पूरी तरह टूट चुकी हैं। 
विज्ञापन


गिना ने बताया है कि शेन वॉर्न इस रिश्ते को सार्वजनिक नहीं करना चाहते थे। इसी वजह से वो दोनों छिपकर बाहर निकलते थे। हालांकि, उनकी मौत के बाद स्टेवर्ट ने इस रिश्ते के बारे में सभी को बताया है। 

जुलाई 2018 में हुई थी पहली बातचीत
गिना स्टेवर्ट ने एक इंटरव्यू के दौरान कथित तौर पर वॉर्न के साथ अपना रिश्ता कबूल किया था। उन्होंने बताया था कि साल 2018 में जुलाई के महीने में पहली बार उनकी शेन वॉर्न के साथ बात हुई थी। इसके बाद कई महीनों तक दोनों के बीच ऑनलाइन बात होती रही। बाद में दोनों मिले। गिना ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में उनकी दुनिया पूरी तरह बदल गई। दुनिया ने एक लीजेंड खो दिया और गिना ने अपना खास दोस्त खो दिया। 
विज्ञापन


गिना के साथ रिश्ते को उजागर नहीं करना चाहते थे वॉर्न
गिना ने बताया कि वो शेन वॉर्न को डेट कर रही थीं, लेकिन वॉर्न नहीं चाहते थे कि यह बात दुनिया के सामने आए। इंटरव्यू के दौरान गिना ने इंस्टाग्राम में वॉर्न के साथ हुई बातचीत भी दिखाई। वॉर्न के साथ उनकी बातचीत एक क्रिकेट मैच के बाद हुई थी। इसके बाद दोनों ने पूरी रात बात की थी। गिना के अनुसार कई फोटोग्राफर उन दोनों की तस्वीरें निकालने की कोशिश में रहते थे, लेकिन शेन वॉर्न इससे बचना चाहते थे। इस वजह से दोनों कैप और चश्मा लगाकर ही बाहर निकलते थे। गिना ने कहा कि वो वॉर्न को श्रद्धांजलि देना चाहती हैं। इसी वजह से ये बातें सबको बता रही हैं। 

51 साल की गिना एस्टेवर्ट ऑस्ट्रेलिया अभिनेत्री और सोशल मीडिया इनफ्लेएंसर हैं। उनके चार बच्चे हैं। वह कई टीवी शो में काम कर चुकी हैं और इंस्टाग्राम के साथ-साथ टिकटॉक पर भी उनकी रील्स काफी लोकप्रिय हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें