फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shane Warne Funeral: 30 मार्च को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में होगा शेन वॉर्न का अंतिम संस्कार, एक लाख लोगों के जुटने की संभावना

Wed, 09 Mar 2022 04:22 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी

सार

वॉर्न को राजकीय सम्मान के साथ विदा किया जाएगा। उनके अंतिम संस्कार में एक लाख लोगों के जुटने की संभावना है। 30 मार्च को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में उन्हें अंतिम विदाई जी जाएगी। 
 
विज्ञापन
शेन वॉर्न - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के सुपर स्टार शेन वॉर्न को राजकीय सम्मान के साथ विदा किया जाएगा। 30 मार्च को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में उनकी विदाई होगी। विक्टोरिया की सरकार ने बताया है कि वॉर्न के अंतिम संस्कार में आम लोग शामिल हो सकेंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उनके अंतिम संस्कार में एक लाख से ज्यादा लोग शामिल हो सकते हैं। उनके अंतिम संस्कार को लेकर कई फैसले अभी भी लिए जाने हैं। ऑस्ट्रेलिया के इस दिग्गज लेग स्पिनर का 52 साल की उम्र में निधन हो गया। वो थाईलैंड के अपने बंग्लें में थे, जब उन्हें दिल का दौर पड़ा, जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


वॉर्न की ऑटोप्सी में पता चला है कि उनकी मौत सामान्य है और दिल का दौरान पड़ने की वजह से ही उनका निधन हुआ है। वॉर्न के कमरे और उनके तौलिए में खून के धब्बे मिले थे। इस मामले में थाईलैंड पुलिस ने कहा है कि उन्हें सीपीआर देने की वजह से उनके मुंह से खून निकला था। इसी खून के धब्बे कमरे और तौलिए में मिले हैं। 

एक पीढ़ी की प्रेरणा बने वॉर्न
विक्टोरिया की सरकार ने शेन वॉर्न के अंतिम संस्कार के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि उन्होंने एक पीढ़ी को प्रेरणा दी। उनका अंतिम संस्कार मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में होगा। सभी टिकट आम जनता के लिए उपलब्ध रहेंगे। उनके अंतिम संस्कार को लेकर कई चीजें अभी तय की जानी बाकी हैं। शेन वॉर्न के मौत के बाद ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री सहित कई दिग्गज खिलाड़ियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा संगीत और सिनेमा जगत की बड़ी हस्तियों ने भी वॉर्न के निधन पर शोक जताया। 
विज्ञापन

विज्ञापन

एक हजार विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज
शेन वॉर्न पहले गेंदबाज थे, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक हजार से ज्यादा विकेट लिए। टेस्ट में उनके नाम 708 और वनडे में 293 विकेट हैं। वो टेस्ट क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उनसे ज्यादा विकेट सिर्फ श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन ने लिए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें