फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की जगह सैनेटाइजर बनवा रहे शेन वार्न, डटकर लड़ रहे Coronavirus के खिलाफ जंग

Fri, 20 Mar 2020 07:27 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
शेन वार्न - फोटो : ट्विटर
एक ओर दुनियाभर में जहां कोरोना वायरस के कारण कई खेल इवेंट्स एक के बाद एक रद्द हो रहे हैं तो दूसरी ओर अंतरराष्ट्रीय आपदा घोषित हो चुकी इस बीमारी से निपटने के लिए शेन वार्न जैसे दिग्गज भी सामने आ रहे हैं। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई महान लेग स्पिनर वार्न की कंपनी शराब की जगह अल्कोहल आधारित सैनेटाइजर बनाना शुरू कर चुकी है।
विज्ञापन

2 of 4
शेन वार्न की कंपनी की जिन - फोटो : सोशल मीडिया
अपने 708 टेस्ट विकेट के नाम पर रखी गई कंपनी SevenZeroEight की ओर से वार्न वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के दो अस्पतालों में हैंड सैनेटाइजर बांटेगी। कंपनी ने 70 फीसदी अल्कोहल युक्त सैनेटाइजर बनाने का काम 17 मार्च से शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

3 of 4
- फोटो : Social Media
खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया में छह लोगों को इस बीमारी के बाद जान से हाथ भी धोना पड़ा है। जबकि दुनियाभर में मौत का आंकड़ा 9 हजार के पार हो चुका है।
विज्ञापन

4 of 4
शेन वार्न - फोटो : SELF
इस बारे में खुद ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने अपने ट्वीट करते हुए लिखा है कि 708gin कंपनी पर मुझे गर्व महसूस हो रहा है कि वे ये शानदार काम कर रहे हैं। इससे सभी लोगों को मदद मिलेगी। इससे पहले वार्न की कंपनी अवॉर्ड विनिंग जिन बना रही थी, लेकिन अब इस काम को बंद करके हैंड सैनेटाइजर का काम तेज कर दिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें