फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shane Warne Death: मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं शेन वॉर्न के तीनों बच्चे, पोस्टमार्टम के बाद ऑस्ट्रेलिया जाएगा पार्थिव शरीर

Sun, 06 Mar 2022 06:00 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शेन वॉर्न के तीनों बच्चे अपने जीवन के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। उनके लिए यह यकीन करना मुश्किल हैं कि अब उनके पिता कभी उनके साथ बात नहीं करेंगे। 
 
विज्ञापन
शेन वॉर्न - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज शेन वॉर्न के निधन के बाद उनका शरीर पोस्ट मार्टम के लिए ले जाया गया है। माना जा रहा है कि दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शेन वॉर्न का शरीर ऑस्ट्रेलिया ले जाया जाएगा। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने कहा है कि राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं थाइलैंड पुलिस ने कहा है कि वॉर्न की मौत सामान्य है और इसमें कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया है। 52 साल के वॉर्न थाइलैंड में अपने विला में बेहोश पाए गए थे। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। 
विज्ञापन


शेन वॉर्न के बच्चों के लिए यह बहुत मुश्किल समय है। उनके बड़े बेटे जैक्सन ने कहा कि उन्हें अभी भी लगता है कि एक दिन वॉर्न चलकर उनके दरवाजे पर आएंगे। यह उनके लिए बुरे सपने की तरह है। 

दोस्तों ने 20 मिनट तक की जान बचाने की कोशिश
शेन वॉर्न के दोस्तों ने 20 मिनट तक उनकी जान बचाने की कोशिश की थी और उन्हें मुंह से सांस देने का भी प्रयास किया था, लेकिन वो सफल नहीं हुए। बाद में अस्पताल के डॉक्टर और आपातकालीन टीम ने भी उनकी जान बचाने की कोशिश की, लेकिन सभी के प्रयास विफल रहे। अब तक वॉर्न की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद उनकी मौत से जुड़ी पूरी सच्चाई सामने आ सकती है। 
विज्ञापन


लेग स्पिन के बादशाह रहे वॉर्न
शेन वॉर्न दुनिया के सबसे बेहतरीन स्पिन गेंदबाजों में शामिल हैं। उन्होंने 1992 में भारत के खिलाफ अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। वो पहले गेंदबाज हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक हजार विकेट पूरे किए थे। वहीं टेस्ट में उनके नाम 708  विकेट और वनडे में 293 विकेट हैं। वॉर्न ने अपनी टीम को फाइनल जिताने में भी अहम भूमिका निभाई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें