फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shan Masood: प्रथम श्रेणी में सबसे तेज दोहरा शतक पूरा करने वाले PAK बल्लेबाज बने मसूद, इंजमाम का तोड़ा रिकॉर्ड

Mon, 29 Dec 2025 06:32 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

मसूद ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करते हुए सबसे तेज दोहरा शतक लगाया। उन्होंने इसके साथ ही इंजमाम उल हक का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
विज्ञापन
शान मसूद - फोटो : ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान शान मसूद ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में नया रिकॉर्ड बना दिया है। मसूद प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले पाकिस्तानी बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 177 गेंदों पर दोहरा शतक पूरा किया। मसूद ने इसके साथ पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक का तीन दशक पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। 
विज्ञापन


मसूद ने प्रेसिडेंट्स कप विभागीय टूर्नामेंट के पहले दिन सुइ नॉर्दर्न गैस की तरफ से खेलते हुए सहार एसोसिएट्स के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की। इससे पहले यह रिकॉर्ड पूर्व कप्तान इंजमाम के नाम था, जिन्होंने 1992 में इंग्लैंड के दौरे के एक मैच में 188 गेंदों में दोहरा शतक बनाया था। मैच के पहले दिन का खेल समाप्त होने तक मसूद 185 गेंदों पर 212 रन बनाकर नाबाद थे। पाकिस्तान की धरती पर सबसे तेज दोहरा शतक बनाने का रिकॉर्ड अब भी भारत के वीरेंद्र सहवाग के नाम है, जिन्होंने 2006 में लाहौर टेस्ट में 182 गेंदों में दोहरा शतक पूरा किया था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें