फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर ने कोकीन पीकर किया डांस, गोपनीय रिपोर्ट मीडिया में लीक, बोर्ड ने मांगी पुलिस की मदद

Sun, 26 Dec 2021 11:30 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी

सार

‘द ऐज’ समाचार पत्र में रविवार को प्रकाशित रिपोर्ट में बताया गया है कि उस पूर्व क्रिकेटर, एक महिला और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ‘इंटीग्रिटी’ प्रमुख सीन कैरोल के बीच फोन पर बातचीत की रिकॉर्डिंग मिली है।
विज्ञापन
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही एशेज सीरीज में कंगारू टीम ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है। हालांकि, अब इस देश का एक पूर्व खिलाड़ी विवादों में फंसता हुआ नजर आ रहा है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी निक हॉकले ने रविवार को कहा कि एक ‘जाने पहचाने’ खिलाड़ी के कथित तौर पर नशीली दवाओं का इस्तेमाल करने की गोपनीय रिपोर्ट मीडिया में लीक होने के बाद बोर्ड ने पुलिस से मदद मांगी है।
विज्ञापन


‘द ऐज’ समाचार पत्र में रविवार को प्रकाशित रिपोर्ट में बताया गया है कि उस पूर्व क्रिकेटर, एक महिला और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ‘इंटीग्रिटी’ प्रमुख सीन कैरोल के बीच फोन पर बातचीत की रिकॉर्डिंग मिली है। इसमें इस महिला ने आरोप लगाया है कि एक खिलाड़ी कोकीन का इस्तेमाल कर रहा था और बालकनी में नग्न होकर कई महिलाओं के साथ नृत्य कर रहा था। 

इस महिला ने खुद को उच्च श्रेणी की ‘एस्कार्ट’ बताया था। हॉकले ने पूर्व खिलाड़ी पर लगे आरोपों को निराधार करार दिया। हॉकले ने कहा, ‘यह रिपोर्ट निराधार हैं। गोपनीय जानकारी को किसी भी तरह से चुराना अपराध है। हमने पुलिस को इस बारे में सूचित किया है और हम विक्टोरिया पुलिस की मदद ले रहे हैं।’ 
विज्ञापन


मेलबर्न के दैनिक समाचार पत्र ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि रिकॉर्डिंग गुमनाम पते से ‘एन्क्रिप्टेड’ (कूट रूप में) ईमेल के जरिये समाचार पत्र को भेजी गई है। इस रिकार्डिंग को लीक करने वाले ने व्यक्ति ने स्वयं को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का पूर्व कर्मचारी बताया है जो ‘इंटीग्रिटी यूनिट’ की कमियों को उजागर करना चाहता है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें